1558 में बना नारायण का भव्य मंदिर, सबसे ऊंचे शिखर वाले देवालय के निर्माण के पीछे है भक्ति से भरी अद्भुत कथा

IANS | April 17, 2026 10:57 PM

ओरछा, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत को मंदिरों का देश भी कहा जाता है। भारत भूमि के कोने-कोने में भगवान की महिमा का बखान करते कई भव्य और अद्भुत देवालय हैं। ऐसा ही अद्भुत, खूबसूरत वास्तुकला वाला मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित है, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र भगवान नहीं बल्कि राजा के रूप में पूजे जाते हैं। मंदिर निर्माण के पीछे की कथा भी भक्ति से भरी पड़ी है।

सूरत शहर मेट्रो के लिए तैयार, ड्रीम सिटी-अलथान के बीच 8.5 किमी रूट पर ट्रायल रन शुरू

IANS | April 17, 2026 9:44 PM

सूरत, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद के बाद अब डायमंड सिटी के नाम से प्रसिद्ध सूरत भी मेट्रो के सफर के लिए तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी परिवहन को प्राथमिकता देते हुए पूरे प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसीएल) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन घोषित होंगे 10वीं के नतीजे

IANS | April 17, 2026 8:54 PM

कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए जो छात्र बेसब्री से परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) के बोर्ड परीक्षा 2026 परिणामों की तारीख के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पश्चिम बंगाल में डेमोग्राफिक बदलाव गंभीर मुद्दा, ममता बनर्जी दे रहीं बढ़ावा : सीएम देवेंद्र फडणवीस

IANS | April 17, 2026 8:02 PM

राजारहाट, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति, डेमोग्राफिक बदलाव, नासिक टीसीएस घटना और 'कॉर्पोरेट जिहाद' जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। फडणवीस ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य में घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

एनआईटी कालीकट में रिसर्च असिस्टेंट बनने का शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन

IANS | April 17, 2026 8:01 PM

तिरुवनंतपुरम, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह बेहतरीन मौका है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी - कालीकट) ने रिसर्च असिस्टेंट के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनसीबीएस में टेक्निकल ट्रेनी के पदों पर भर्ती जारी, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

IANS | April 17, 2026 7:58 PM

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में काम करके अपना पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के हाथ से एक अच्छा अवसर निकलने वाला है। राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस) ने सिविल विभाग में टेक्निकल ट्रेनी के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

कमल, गुड़हल से मौलश्री तक... गर्मियों में ट्राई करें 'फूलों' से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी

IANS | April 17, 2026 7:55 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों में चाय के शौकीनों के लिए मुश्किल हो जाती है। गरम चाय शरीर को और गर्म कर देती है, पसीना बढ़ाती है, और कभी-कभी थकान भी महसूस होती है, लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

एचएमटी लिमिटेड में निकली भर्ती, डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर 27 अप्रैल तक आवेदन

IANS | April 17, 2026 7:50 PM

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, जिनमें डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के 01, ऑफिसर (अकाउंट्स) के 02, ऑफिसर (कंपनी सेक्रेटरी) के 01 और ऑफिसर (लीगल) के 01 पद शामिल हैं।

'हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं', लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

IANS | April 17, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर छुइलां…' उनकी इस बात पर सदन में मौजूद सदस्यों के साथ ही पीठासीन जगदंबिका पाल भी मुस्कुरा उठे।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार: आरबीआई

IANS | April 17, 2026 7:04 PM

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 3.825 अरब डॉलर बढ़कर 700.946 अरब डॉलर हो गया है।