पीएम मोदी का राजस्थान का दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे शुभारंभ

IANS | April 20, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे बालोतरा के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे की जानकारी पीआईबी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी।

सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- जनसेवा सरकार का कर्तव्य

IANS | April 20, 2026 1:02 PM

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में प्रदेश भर से आए फरियादियों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का कर्तव्य है और सरकार अपने कर्तव्य पथ पर चलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा कर रही है। हर उचित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संकल्पित है।

उधमपुर बस हादसा : राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की घोषणा

IANS | April 20, 2026 12:49 PM

श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए बस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।

अल्लामा मोहम्मद इकबाल पुण्यतिथि: "सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" लिखने वाले इस शायर ने की थी विभाजन की मांग

IANS | April 20, 2026 12:16 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है...' आत्म-शक्ति को बुलंद करती यह पंक्तियां हर किसी की जुबान पर रहती हैं और उन्हें लिखा था उर्दू व फारसी के प्रसिद्ध शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल ने।

21 अप्रैल का पंचांग: शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती के साथ रवि योग का शुभ मुहूर्त, नहीं रहेगा भद्रा का साया

IANS | April 20, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हर दिन नई तिथि और मुहूर्त के साथ आता है, जिसके अनुसार ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य होते हैं। 21 अप्रैल मंगलवार का दिन बहुत शुभ है क्योंकि आज शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती है।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के प्रयासों पर भारत के साथ मिलकर काम करने का दिया भरोसा

IANS | April 20, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने सोमवार को छपे एक इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण कोरिया और भारत को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल सप्लाई चेन को स्थिर करने के लिए साथ मिलकर कोशिश करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

बढ़ती गर्मी को लेकर सीएम योगी की प्रदेशवासियों से खास अपील, जारी की पाती

IANS | April 20, 2026 11:05 AM

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखकर लोगों से सावधानी बरतने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का राष्ट्रपति भवन में किया गया औपचारिक स्वागत

IANS | April 20, 2026 10:42 AM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के सामने औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन, भाषा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

IANS | April 20, 2026 9:48 AM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर देश के कई प्रमुख नेताओं और विद्वानों ने संस्कृत भाषा के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- आंध्र प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है

IANS | April 20, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी है।