'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया जिक्र, मणिपुर के मोइरंगथेम सेठ बोले- इससे बढ़ेगा हमारा हौसला
इंफाल, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में मणिपुर के एक युवा आंत्रप्रेन्योर मोइरंगथेम सेठ की कोशिशों के बारे में बताया, जिन्होंने राज्य के सैकड़ों घरों में सोलर पावर पहुंचाने में मदद की है।