पटना हाईकोर्ट भर्ती: डिस्ट्रिक्ट जज के 8 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए 15 मई आखिरी तारीख
पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज बनने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है। इस पद पर आवेदन शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि प्रक्रिया 15 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा कर सकते हैं।