हजारीबाग : नवजात और मौसी की सड़क हादसे में मौत, विरोध में रांची-पटना हाईवे जाम
हजारीबाग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 घंटे के नवजात शिशु और उसकी मौसी पूनम देवी की मौत हो गई। बच्चे के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।