मोपला विद्रोह : जब आंदोलन बना नरसंहार का कारण, हजारों लोगों ने गंवाई जानें
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनका शुरुआती उद्देश्य भले ही नेक रहा हो, लेकिन उनके परिणाम इतिहास के पन्नों में एक काले अध्याय के रूप में अंकित हो गए। 104 साल पहले 20 अगस्त 1921 को केरल के मालाबार क्षेत्र में शुरू हुआ मोपला विद्रोह इसका एक बड़ा उदाहरण है।