19 राज्यों में घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे जमीन के कागजात, खरीद-बिक्री और लोन मिलने में होगी आसानी

IANS | January 2, 2026 11:46 AM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अब देश के 19 राज्यों के नागरिक अपने जमीन के कागजात (लैंड रिकॉर्ड) घर बैठे डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकेंगे। ये कागज कानूनी रूप से मान्य होंगे। इसके अलावा, 406 जिलों में बैंक अब ऑनलाइन ही जमीन गिरवी रखने (मॉर्गेज) की जानकारी जांच सकते हैं, जिससे लोगों को लोन जल्दी मिलने में मदद मिलेगी।

दिल्ली शब्दोत्सव : आज मंच से बोलेंगे शब्द, भारत की संस्कृति, सभ्यता, समाज का दिखेगा रंग

IANS | January 2, 2026 10:48 AM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से तीन दिवसीय भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव "दिल्ली शब्दोत्सव 2026" का शुभारंभ होगा। इस उत्सव में देश के एक सौ से अधिक लेखक, फिल्मकार, विचारक, पत्रकार, विधि विशेषज्ञ और युवा प्रेरणास्रोत शामिल होंगे। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बने तीन मंचों पर लगातार संवाद और प्रस्तुतियां होंगी।

नए साल में दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से आपके संकल्प की सिद्धि हो: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | January 2, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को नए साल में दृढ़ संकल्प, उद्देश्य की स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

3 जनवरी 2026 का पंचांग: शनिवार को नहीं रहेगा भद्रा का साया, पौष पूर्णिमा पर करें पवित्र नदी में स्नान

IANS | January 2, 2026 9:43 AM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। 3 जनवरी 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पौष–माघ की यह पूर्णिमा शाकम्भरी पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। यह दिन मासिक पर्वों के लिहाज से खास माना जाता है।

भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | January 2, 2026 8:31 AM

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन की जयंती के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने कहा कि मन्नथु पद्मनाभन की विरासत हमें एक एकजुट और शक्तिशाली भारत बनाने के हमारे प्रयासों में प्रेरित करती रहती है।

साइटिका के दर्द से बेहाल है हाल? धनुरासन से मिलेगा आराम

IANS | January 1, 2026 11:50 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। साइटिका एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है जो पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर कूल्हे, जांघ और पैर तक तेज दर्द पहुंचाती है। यह शरीर की सबसे बड़ी नर्व यानी साइटिक नर्व के दबने या उसमें सूजन आने के कारण होती है। राहत की बात यह है कि योगासन से इस समस्या को मात दी जा सकती है।

तेल स्नान: मौसमी बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा, मजबूत होगा शरीर

IANS | January 1, 2026 11:21 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मौसम के बदलते ही शरीर पर सबसे पहले अटैक मौसमी बीमारियों का होता है। ऐसे में तेल स्नान बेहद कारगर होता है। सिद्ध प्रणाली की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में तेल स्नान को एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अभ्यास के रूप में मान्यता प्राप्त है।

अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो 2026 ने बनाए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

IANS | January 1, 2026 10:55 PM

अहमदाबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित 14वां अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो 2026 इस वर्ष वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि के साथ सुर्खियों में है। “भारत एक गाथा” थीम पर आधारित इस भव्य आयोजन ने वर्ष 2026 में दो नए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर अहमदाबाद और गुजरात को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। इसके साथ ही फ्लावर शो ने लगातार तीसरे वर्ष वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक भी दर्ज की है।

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए 160.54 करोड़ रुपए की धनराशि का दिया अनुमोदन

IANS | January 1, 2026 9:44 PM

देहरादून, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड़ रुपए का अनुमोदन प्रदान किया है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइसिंग के मुताबिक: केंद्र सरकार

IANS | January 1, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपए की बढ़ोतरी की खबरों के बीच सरकार ने गुरुवार को कहा कि कमर्शियल एलपीजी की कीमतें बाजार तय करता है और यह सीधे इंटरनेशनल बेंचमार्क से जुड़ी हैं।