‘एमबीसी’ के जरिए ड्रोन व रडार टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देगी भारतीय वायु सेना

IANS | April 24, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना आधुनिक ड्रोन व रडार टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रही है। वायु सेना ने इस स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी को गति देने के लिए ‘मेहर बाबा प्रतियोगिता-3’ (एमबीसी-3) की शुरुआत की है। यह एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जिसके लिए पंजीकरण 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। वायुसेना की यह पहल देश में उन्नत ड्रोन और रडार तकनीक को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जादवपुर की जनता से पीएम मोदी का वादा- 'बेकार नहीं जाने दूंगा तप', तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

IANS | April 24, 2026 3:09 PM

जादवपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जादवपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बंगाल का हर व्यक्ति भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहा है। इस दौरान, पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर भी तीखा प्रहार किया।

मिथोस एआई से 'अभूतपूर्व' खतरे, बैंकों को सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | April 24, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बैंक नई तकनीक से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल से जुड़े खतरों को लेकर चिंता भी जताई।

एसएससी भर्ती 2026: सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत 84 पदों पर आवेदन शुरू, 14 मई तक फॉर्म भरने का मौका

IANS | April 24, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के समूह 'बी' के कुल 84 गैर-राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनएमडीसी में जूनियर इंजीनियर के 59 पदों पर निकली भर्ती, 6 मई तक करें आवेदन

IANS | April 24, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) ने अनुबंधात्मक (कॉंट्रैक्चुएल) आधार पर जूनियर इंजीनियर (खनन) के कुल 59 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों में यूआर के 27, ओबीसी (एनसीएल) के 15, एससी के 08, एसटी के 04, और ईडब्ल्यूएस के 05 पद शामिल हैं।

किसानों को मिल रहा वैज्ञानिक लाभ, कृषि उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति : सीएम योगी

IANS | April 24, 2026 2:35 PM

लखनऊ, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह बदलाव वैज्ञानिक तकनीकों, एग्रो-क्लाइमेटिक जोन आधारित रणनीति तथा केंद्र-राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

टीएमसी का दीया बुझने वाला, बंगाल को वर्षों के कष्टों से करेंगे मुक्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | April 24, 2026 2:04 PM

दम दम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी और विपक्ष पर पलटवार करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई वादे भी किए।

पीएम मोदी के लिए बांग्ला में लिखी किताब, अनोखा तोहफा लेकर बारुईपुर सभा में पहुंची प्रशंसक

IANS | April 24, 2026 1:35 PM

बारुईपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बारुईपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में मोदी का यह दौरा चुनावी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम के अनुसार, पहले वे बारुईपुर में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे।

2021 में टीएमसी के पक्ष में रहे 152 सीटों के नतीजे, क्या रिकॉर्ड मतदान और बंगाल का पुराना ट्रेंड इस बार कर देगा 'खेला'

IANS | April 24, 2026 1:28 PM

कोलकाता, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। जिन 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हुआ है, उन पर 2021 में दोनों दलों के बीच हर-जीत का अंतर बहुत अधिक था। हालांकि, पश्चिम बंगाल का पुराना ट्रेंड और पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान राज्य में एक बड़े बदलाव का भी संकेत दे रहा है।

लोकतांत्रिक परंपरा मजबूत हुई : पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान पर सीजेआई ने जताई खुशी

IANS | April 24, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को संपन्न पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 92 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने संतोष और खुशी जाहिर की है। सर्वोच्च अदालत ने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मतदान में हिस्सा लेना देश की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करता है।