लोकसभा की कार्यवाही स्थगित: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, एक महीने में 12 बिल पास

IANS | August 21, 2025 3:29 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। संसद का मानसून सत्र पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गया। 21 जुलाई से शुरू हुए सत्र में चर्चा के लिए कुल 120 घंटे का समय निर्धारित था, लेकिन लगातार हंगामे के कारण लोकसभा में महज 37 घंटे ही चर्चा हो पाई। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले स्पीकर ओम बिरला ने यह जानकारी दी।

बीआईटी मेसरा की एमबीए छात्रा पर ब्लेड से हमला, छात्रों का गुस्सा फूटा, कैंपस में विरोध-प्रदर्शन जारी

IANS | August 21, 2025 3:29 PM

रांची, 21 अगस्त (आईएएनएस)। रांची के मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लेड से किए गए हमले की घटना के विरोध में हजारों छात्र आंदोलित हैं। वे इसे लेकर बुधवार देर रात से ही कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं।

झारखंड शराब घोटाले की जांच में गड़बड़ी का आरोप, बाबूलाल ने सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र

IANS | August 21, 2025 3:23 PM

रांची, 21 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच पर कई सवाल उठाए हैं।

जीओएम ने दो-स्लैब जीएसटी के प्रस्ताव को स्वीकारा, अंतिम निर्णय के लिए अगले महीने होगी परिषद की बैठक

IANS | August 21, 2025 3:19 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) को तर्कसंगत बनाने को लेकर हुई राज्यों के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) की बैठक में गुरुवार को केंद्र सरकार के टैक्स स्लैब की संख्या घटाने के प्रस्ताव को स्वीकार लिया गया है।

ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, बहस के लिए मांगा वक्त

IANS | August 21, 2025 3:15 PM

रांची, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके खिलाफ रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

अप्रैल-जून में भारत की जीडीपी 6.8-7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान : रिपोर्ट

IANS | August 21, 2025 2:57 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 6.8 प्रतिशत-7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा उच्च विवेकाधीन खर्च के कारण होगा, जो देश में मांग-आधारित विकास को गति देगा। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

पहले मुगलों ने लूटा, अंग्रेजों ने तबाह किया, फिर कांग्रेस-सपा ने पहचान मिटाई : सीएम योगी

IANS | August 21, 2025 2:56 PM

एटा, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा वार करते हुए कहा कि पहले भारत को मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने तबाह किया, और जो कुछ बचा रह गया, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने तबाही का नया मंजर पैदाकर देश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आज डबल इंजन सरकार की साफ नीयत, स्पष्ट नीति और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की वजह से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

राज्यसभा में भी पारित हुआ ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, मनी गेमिंग पर लगेगी रोक

IANS | August 21, 2025 2:48 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पेश किया। राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक गुरुवार को ही पारित भी हो गया। इस दौरान सदन में नारेबाजी होती रही, जिसके कारण बिना चर्चा के ही यह बिल पारित किया गया।

'मेड इन इंडिया' जीत रहा ग्राहकों का विश्वास, स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों के प्रति बढ़ रहा रुझान : रिपोर्ट

IANS | August 21, 2025 1:55 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का खुदरा और उपभोक्ता परिदृश्य परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 'मेड इन इंडिया' उपभोक्ताओं का विश्वास जीत रहा है। स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों के प्रति रुझान बढ़ रहा है, खाद्य एवं पेय पदार्थों में 68 प्रतिशत, होम डेकोर में 55 प्रतिशत और पर्सनल केयर में 53 प्रतिशत उपभोक्ता भारतीय ब्रांडों को पसंद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी बिहार को देंगे औंटा-सिमरिया गंगा पुल की सौगात

IANS | August 21, 2025 1:12 PM

पटना, 21 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोकामा में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर 8.15 किलोमीटर लंबी औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन करेंगे।