गुजरात: पीएम मोदी 1122 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 4.25 लाख उपभोक्ताओं को होगा लाभ
गांधीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और इस दौरान वे उत्तर गुजरात में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर में ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग की 1122 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।