कोलकाता में पीएम मोदी की रैली में 'ऑपरेशन सिंदूर' वाली टी‑शर्ट पहनी महिलाओं ने केंद्र को दिया धन्यवाद
कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में हुई जनसभा में अलग ही अंदाज में समर्थन दिखाया। 'ऑपरेशन सिंदूर' संदेश वाली टी‑शर्ट पहने कार्यकर्ता और एक व्यक्ति, जिन्होंने अपने शरीर पर पीएम मोदी और कमल का चित्र बनवाया था, सभा का आकर्षण केंद्र बन गए।