'बेटी के परिवार की चिंता हमारी चिंता', सामने आया सीएम भूपेंद्र पटेल का मानवतावादी दृष्टिकोण

IANS | November 23, 2025 1:34 PM

गांधीनगर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के मानवतावादी दृष्टिकोण को दर्शाने वाली घटना प्रकाश में आई है। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री ने जामनगर के एक परिवार की विनती को सम्मान देकर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का स्थल बदल दिया, जिससे एक बेटी के विवाह का प्रसंग धूमधाम से और शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

चंडीगढ़ से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया

IANS | November 23, 2025 1:31 PM

चंडीगढ़, 23 नवंबर (आईएएनएस)। संसद के शीतकालीन सत्र में चंडीगढ़ को लेकर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारियों के बीच राजनीति तेज है। पंजाब के राजनीतिक दल इसे राज्य के अधिकारों पर हमला बता रहे हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया है।

सुपरफूड है छोटा बाजरा, थाली में करें शामिल

IANS | November 23, 2025 1:26 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। छोटा बाजरा एक ऐसा अनाज है जो देश के ग्रामीण इलाकों में सदियों से खाया जा रहा है। इसे लिटिल मिलेट भी कहते हैं और ये एक सुपरफूड है। यह छोटा अनाज पोषण के मामले में बड़े-बड़े अनाजों को मात देता है।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 : महिला शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की दो मिसालें

IANS | November 23, 2025 12:48 PM

जयपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में मतदाता सूची की शुद्धता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इस प्रक्रिया की रीढ़ माने जाने वाले बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर न केवल फॉर्म वितरित करते हैं, बल्कि डिजिटाइजेशन और सत्यापन जैसे तकनीकी कार्यों को भी सटीकता से पूरा करते हैं।

भारत-इजरायल के बीच एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल

IANS | November 23, 2025 12:19 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) दो चरणों में लागू होगा और इससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डेवलपमेंट (आरएंडडी) में आपसी संबंध मजबूत होंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से यह बयान दिया गया।

अयोध्या में धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो : सीएम योगी

IANS | November 23, 2025 11:34 AM

लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को 25 नवंबर 2025 के ऐतिहासिक पल की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि इस दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर में धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना होगी, जो इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने वाला क्षण है।

स्टार्मर, कार्नी और मैक्रों से लेकर लूला तक...जी20 से इतर द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल हुए पीएम मोदी

IANS | November 23, 2025 10:42 AM

जोहान्सबर्ग, 23 नवंबर (आईएएनएस)। जी20 शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा दिन है। समिट के पहले दिन जी20 देश के नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं इस आधिकारिक बैठक से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नेताओं से द्विपक्षीय बैठक की और कई अन्य नेताओं से मुलाकात की।

केंद्र सरकार ने लागू किया नया लेबर कोड, कर्मचारियों को मिलेगी न्यूनतम वेतन और बेहतर सुरक्षा

IANS | November 22, 2025 11:21 PM

गाजीपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से नया लेबर कोड लागू कर दिया गया है, जिसके तहत अब सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में ताना-रीरी महोत्सव का किया शुभारंभ

IANS | November 22, 2025 11:14 PM

गांधीनगर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारतीय संस्कृति के 2000 वर्षों के इतिहास को संजोए बैठे वडनगर में ताना-रीरी महोत्सव 2025 का शुभारंभ कराया। यह महोत्सव खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग अधीनस्थ गुजरात राज्य संगीत नाटक अकादमी-गांधीनगर तथा मेहसाणा जिला प्रशासन के संयुक्त उपक्रम से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। शनिवार को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से सुप्रसिद्ध गायिका कलापिनी कोमकली को प्रतिष्ठित ताना-रीरी संगीत सम्मान अवॉर्ड प्रदान किया गया।

एनएफआईटीयू ने नए लेबर कोड की सराहना की, दीपक जायसवाल बोले-मजदूरों के जीवन में आएगा बदलाव

IANS | November 22, 2025 10:07 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पहले के 29 लेबर कोड को समाप्त करके पूरे देश में 21 नवंबर से चार नई श्रम संहिताएं लागू कर दी हैं। नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (एनएफआईटीयू) के राष्ट्रीय संयोजक दीपक कुमार जायसवाल ने नए लेबर कोड की प्रशंसा की। नए लेबर कोड को लेकर दीपक कुमार जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि नए लेबर कोड से मजदूरों के जीवन में बदलाव आएगा।