वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में गूंजा भारत का वैश्विक नेतृत्व, विदेशी राजनयिकों ने की पीएम मोदी की सराहना

IANS | January 11, 2026 8:03 PM

अहमदाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का रविवार को आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत और विदेश से कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान भारत के विकास मॉडल, वैश्विक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

डिब्रूगढ़ : सशस्त्र बल की तरफ से पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित, उपलब्ध कराई गईं कई सुविधाएं

IANS | January 11, 2026 7:50 PM

डिब्रूगढ़, 11 जनवरी (आईएएनएस)। डिब्रूगढ़ के पोलो ग्राउंड में सशस्त्र बल ने रविवार को 'निष्ठा से सेवा तक' थीम पर एक मेगा एक्स-सर्विसमैन रैली ऑर्गनाइज की। यह रैली यूनिफॉर्म में समर्पित सेवा से लेकर उसके बाद भी लगातार सेवा के सफर को दिखाती है।

गुजरात: 18,000 वर्ग मीटर में फैले एग्जीबिशन में ‘एंटरप्राइज एक्सीलेंस’ से लेकर ‘हर घर स्वदेशी’ की झांकी

IANS | January 11, 2026 7:47 PM

गांधीनगर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय से ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाली ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस: कच्छ एवं सौराष्ट्र’ तथा पांच दिवसीय बिजनेस एग्जीबिशन का गरिमापूर्ण शुभारंभ कराया।

मकर संक्रांति पर उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक खास भोग की परंपरा, तिल का भी महत्व

IANS | January 11, 2026 6:30 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति का त्योहार भारत के अलग-अलग मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बहुत ही अनोखे और भव्य तरीके से मनाया जाता है। दक्षिण भारत में मकर संक्रांति को पोंगल कहा जाता है और चार दिनों तक लगातार अलग-अलग तरीके से इस सूर्य प्रधान उत्सव को मनाया जाता है। इस दौरान कई बड़े मंदिरों में विशेष भोग भी लगाया जाता है।

मोहन भागवत ने 'आरएसएस के 100 वर्ष-शतक' फिल्म के दो गीतों का किया लोकार्पण

IANS | January 11, 2026 6:11 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने केशव कुंज, झंडेवालान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 'आरआरएस के 100 वर्ष– शतक' फिल्म के दो गीतों 'भारत मां के बच्चे' और 'भगवा है मेरी पहचान' का लोकार्पण किया।

गुजरात : पीएम मोदी गांधीनगर को देंगे मेट्रो की सौगात, लोग बोले- गर्व और खुशी का क्षण, स्‍वागत के लिए तैयार

IANS | January 11, 2026 5:55 PM

गांधीनगर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में रेल मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर गांधीनगर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले ही महात्मा मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पारंपरिक गुजराती गरबा और लोक नृत्यों के माध्यम से स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

'अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है सोमनाथ', पीएम मोदी ने शेयर की यात्रा की झलकियां

IANS | January 11, 2026 5:50 PM

सोमनाथ, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' और 'शौर्य यात्रा' में शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा से जुड़ीं कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है, जो हमें हमेशा प्रेरित करती रहती हैं।

अदाणी ग्रुप की बड़ी घोषणा, कच्छ में करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश

IANS | January 11, 2026 5:33 PM

अहमदाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप अगले 5 वर्षों में गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह बात अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने रविवार को कही।

बिहार : 1989 में उजड़ा बाबरचक, आज पुनर्वास और उम्मीद की मिसाल, लाभार्थी गीता ने जताया सरकार का आभार

IANS | January 11, 2026 5:21 PM

बांका, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार का पहला स्मार्ट विलेज बनने की ओर बढ़ चुका बाबरचक गांव अब एक बार फिर नई पहचान के साथ उभर रहा है। यह गांव वर्ष 1989 के दंगों में पूरी तरह तबाह हो गया था। वर्षों तक विस्थापन, असुरक्षा और अभाव का दर्द झेलने वाले इस गांव का पुनर्जीवन आज विकास, पुनर्वास और उम्मीद की मिसाल बन गया है।

सीआईआई ने केंद्र से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण में तेजी लाने की अपील की

IANS | January 11, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट के लिए अपने सुझावों में केंद्र सरकार से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि इससे सरकारी कंपनियों की वास्तविक कीमत सामने आएगी और सरकार को संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।