मध्‍य प्रदेश : नीमच में महिला-बाल विकास को नई दिशा, 58 केंद्र बने ‘सक्षम आंगनवाड़ी’

IANS | January 13, 2026 8:33 PM

नीमच, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देशभर में महिला एवं बाल विकास को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे नवाचारों में 'सक्षम आंगनवाड़ी' पहल एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के नीमच जिले में 58 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में विकसित किया गया है।

बिहार : जीआई टैग वाला कतरनी चूड़ा लोगों की पहली पसंद, देश-विदेश में बढ़ी मांग

IANS | January 13, 2026 8:17 PM

भागलपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति पर्व को लेकर इन दिनों बिहार में दही-चूड़ा खरीदने की धूम है। खासकर राजनीतिक नेताओं के घरों में आयोजित होने वाले इस पारंपरिक भोज में जिस चूड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह भागलपुर का जीआई टैग प्राप्त प्रसिद्ध कतरनी चूड़ा है। अपनी विशिष्ट सुगंध, मुलायम बनावट और अनोखे स्वाद के कारण कतरनी चूड़ा न सिर्फ बिहार बल्कि देश-विदेश में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

बजट 2026-27: सीओएआई की सरकार से मांग टेलीकॉम लाइसेंस फीस घटाएं, स्पेक्ट्रम की कीमतों को फिर से तय करें

IANS | January 13, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने मंगलवार को सरकार से आग्रह किया कि आने वाले बजट में टेलीकॉम लाइसेंस फीस को मौजूदा 3 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत या एक प्रतिशत कर दिया जाए, जिससे प्रशासनिक खर्च को आराम से कवर किया जा सके।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में हासिल किया 18,000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट

IANS | January 13, 2026 7:27 PM

अहमदाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही की ऑपरेशनल अपडेट को जारी किया, जिसमें बताया गया कि कंपनी ने समीक्षा अवधि में 18,000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट हासिल किया है और ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार किया है।

मध्‍य प्रदेश : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से मजबूत हो रही मातृ-शिशु सुरक्षा, 40 गर्भवती महिलाओं की निशुल्‍क जांच

IANS | January 13, 2026 6:11 PM

बुरहानपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर जिला चिकित्सालय की एएनसी ओपीडी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ-शिशु सुरक्षा को मजबूत करना रहा।

2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली नई रफ्तार, सरकार की पीएम ई-ड्राइव और पीएलआई जैसी योजनाओं से बढ़ा ईवी मार्केट

IANS | January 13, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2025 में भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में बड़ा काम किया। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए चलाई जा रही प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत रिकॉर्ड निवेश और पीएम ई-ड्राइव पहल की सफलता से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को नई गति मिली है।

गुजरात सरकार ने टीआरबी जवानों का बढ़ाया मानदेय, कर्मियों ने लोगों को खिलाई मिठाइयां, सरकार का भी जताया आभार

IANS | January 13, 2026 5:39 PM

सूरत, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देश और उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार ने ट्रैफिक ब्रिगेड (टीआरबी) कर्मियों के हित में एक अहम और संवेदनशील फैसला लिया है। गृह विभाग द्वारा लिए गए इस निर्णय के तहत राज्यभर में कार्यरत ट्रैफिक ब्रिगेड कर्मियों का दैनिक मानदेय 300 रुपए से बढ़ाकर 450 रुपए कर दिया गया है।

पीएफआरडीए ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, निश्चित एनपीएस भुगतान के लिए नया सिस्टम होगा तैयार

IANS | January 13, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत निश्चित भुगतान के लिए प्रणाली तैयार करेगी।

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों से रिश्तों पर सख्त कार्रवाई, सरकार ने 5 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

IANS | January 13, 2026 5:07 PM

जम्मू-कश्मीर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में आतंकी संबंधों के आरोप में एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें शिक्षक, लाइनमैन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग का एक ड्राइवर भी शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 : वडोदरा में दिखा वसुधैव कुटुंबकम का नजारा

IANS | January 13, 2026 4:25 PM

वडोदरा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वडोदरा के आसमान में मंगलवार को उत्सव के रंग छा गए। गुजरात टूरिज्‍म, जिला प्रशासन और वडोदरा महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव- 2026 में देश-विदेश से आए 160 से अधिक पतंगबाजों ने रंग-बिरंगी और अनोखी पतंगों के साथ शानदार करतब दिखाए। इस दौरान वसुधैव कुटुंबकम का नजारा देखने को मिला।