जापान: प्रवासी भारतीय बोले, 'पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं '

IANS | August 30, 2025 2:27 PM

टोक्यो, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके खिलाफ देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग खुलकर बोल रहे हैं। जापान के कुछ प्रवासी भारतीयों का मानना है कि पीएम मोदी ने बीते 11 वर्षों में जो देशहित में काम किया, उसे विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं।

वाराणसी में सीएम योगी का पहला 'जनता दरबार', सुनी लोगों को शिकायतें

IANS | August 30, 2025 1:09 PM

वाराणसी, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'जनता दरबार' लगाया है। अहम यह है कि मुख्यमंत्री योगी अब तक राजधानी लखनऊ और गोरखपुर में 'जनता दरबार' लगाकर प्रदेशभर के लोगों की शिकायतें सुनते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उन्होंने वाराणसी में 'जनता दरबार' लगाया है।

जयंती विशेष: शिवाजी सांवत कैसे बने 'मृत्युंजयकार', क्यों कहा- 'ये पात्र मेरे मन मस्तिष्क का हिस्सा बन गया'

IANS | August 30, 2025 12:20 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। 2025 में एक फिल्म रिलीज हुई नाम था 'छावा'। 'जेन अल्फा' इसका फैन हो गया। फिल्म की स्टार कास्ट तो शानदार थी ही लेकिन इसकी कहानी धांसू थी। मूल प्रेरणा इसी नाम से लिखा गया उपन्यास 'छावा' था। जिसे रचा था शिवाजी सावंत ने। अंग्रेजी में एक शब्द है 'मास हिस्टिरिया', यानी लोगों को अपने कलम के जादू से दिवाना बना देना। इस कथाकार ने जो भी गढ़ा वो कुछ ऐसा ही था। मराठी में लिखा उपन्यास 'मृत्युंजय' इनकी बड़ी पहचान है। उपन्यास की समीक्षा बहुत होती है लेकिन शिवाजी सावंत के 'मृत्युंजय' का प्रिव्यू बहुत जरूरी है। जिससे एहसास हो कि रचना यूं ही नहीं गढ़ी जाती बल्कि इसके पीछे अथक प्रयास, सुलझे विचार और इतिहास की परख जरूरी होती है। कर्ण की पीड़ा को सधे शब्द मिलते हैं तो वो पाठकों की आत्मा को छू जाती है।

केंद्र ओशियन इकोसिस्टम अकाउंट को इंटीग्रेट कर भारत के आर्थिक संकेतकों में लाएगा सुधार

IANS | August 30, 2025 11:30 AM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पारंपरिक उपायों के साथ ओशियन इकोसिस्टम अकाउंट को इंटीग्रेट कर भारत के आर्थिक संकेतकों को समृद्ध बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राहत देते हुए बोरियों के उपयोग शुल्क में 40 प्रतिशत की वृद्धि की

IANS | August 30, 2025 10:46 AM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बोरियों के उपयोग शुल्क में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को वित्तीय राहत मिली है।

नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव का आगाज, माता के जयकारों से गूंजा नगर

IANS | August 30, 2025 9:20 AM

नैनीताल, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड के नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। शुक्रवार को केले का पेड़ (कदली वृक्ष) परंपरागत रूप से ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव से नैनीताल पहुंचाया गया। नगर आगमन के साथ ही वातावरण “जय मां नंदा देवी” के जयकारों से गूंज उठा और पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

टोक्यो में पीएम मोदी की 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात, भारत-जापान दोस्ती में सहयोग पर जोर

IANS | August 30, 2025 8:58 AM

टोक्यो, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-जापान दोस्ती में दोनों देशों के राज्यों और प्रांतों के बीच सहयोग को एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

पीएम मोदी की चीन यात्रा से भारतीय समुदाय और चीनी कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें

IANS | August 30, 2025 12:09 AM

बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे को लेकर बीजिंग में उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी करीब सात साल बाद चीन पहुंचने वाले हैं और इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि स्थानीय चीनी नागरिकों और कारोबारियों में भी बड़ी उम्मीदें हैं।

बिपिन चन्द्र: इतिहास को जीवंत करने वाले कथाकार, सामाजिक मुद्दों पर छोड़ी अहम छाप

IANS | August 29, 2025 11:59 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की पहाड़ियों में 1928 में जन्मे प्रोफेसर बिपिन चन्द्र ने भारतीय इतिहास लेखन को एक नई ऊंचाई दी। प्रोफेसर और लेखक के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत की कहानी को ऐसे उकेरा कि वह हर पाठक के दिल तक पहुंची। उनकी लेखनी में मार्क्सवादी चिंतन और सामाजिक न्याय की पुकार थी, जो उन्हें भारतीय इतिहासकारों में अमर बनाती है।

बिहार विधान चुनाव: क्या इस बार 'जोकीहाट' पर खत्म होगा तस्लीमुद्दीन परिवार का दबदबा?

IANS | August 29, 2025 10:17 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले में स्थित जोकीहाट विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व इस बात से स्पष्ट है कि यहां कैंडिडेट किसी भी पार्टी का हो, लेकिन जीत का फैसला मुस्लिम वोटर ही करते हैं। सामान्य श्रेणी की इस सीट पर जदयू, राजद और कांग्रेस जैसे दलों का लंबे समय तक दबदबा रहा है, जो इसे क्षेत्रीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाता है।