जन्मदिन विशेष : लद्दाख के वीराने में उम्मीद बोने वाला नाम, सोनम वांगचुक और उनका आइस स्तूप
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। लद्दाख, दुनिया का सबसे ऊंचा, ठंडा और वीरान बीहड़। दूर-दूर तक फैले सूखे, बेरंग पहाड़। माइनस 20 डिग्री की सिहरन पैदा करने वाली हवाएं और सालभर चमकता सूरज, लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी चुनौती है पानी। सोचिए, जहां बर्फ हर ओर है, वहां भी पानी का संकट जीवन को सबसे ज्यादा डराता है।