भावनगर के ज्वेलर ने बनाई पीएम मोदी की तस्वीर और 'कमल' के निशान वाली खास अंगूठी

IANS | September 19, 2025 10:45 AM

भावनगर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर में रोड शो और विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर, स्थानीय ज्वेलर जय सोनी ने शुद्ध चांदी से बनी एक खूबसूरत अंगूठी तैयार की है, जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर है। उन्होंने इस अंगूठी को प्रधानमंत्री को देने की इच्छा व्यक्त की है।

झारखंड में 30 आईपीएस का तबादला, डीजीपी अनुराग गुप्ता एसीबी और सीआईडी डीजी के प्रभार से मुक्त

IANS | September 19, 2025 9:42 AM

रांची, 19 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई अफसरों के प्रभार और दायित्व में बदलाव भी किया गया है।

चतुर्दशी श्राद्ध : अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों को दिलाएं मुक्ति, शनि देव का भी प्राप्त करें आशीर्वाद

IANS | September 19, 2025 8:47 AM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध शनिवार को है। यह श्राद्ध उन लोगों के लिए किया जाता है, जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो। इस दिन सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे।

गुजरात: नवरात्रि पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर 5 किलो की पगड़ी पहनकर गरबा करेंगे अनुज

IANS | September 18, 2025 11:46 PM

अहमदाबाद, 18 सितंबर (आईएएनएस)। देशभर में नवरात्रि की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। नवरात्रि आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन उससे पहले गरबा डांसर में काफी उत्‍साह दिख रहा है। अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय गरबा डांसर अनुज मुदलियार 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर 5 किलो की पगड़ी पहनकर गरबा करेंगे। उनके पूरे कपड़े का वजन 14.5 किलोग्राम है।

वाराणसी के लोगों ने कहा, 'पीएम मोदी हमारे सांसद हैं, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात'

IANS | September 18, 2025 11:42 PM

वाराणसी, 18 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उत्साह का माहौल रहा। काशी के लोगों ने अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। स्थानीय निवासियों ने भगवान शिव से पीएम मोदी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अयोध्‍या: श्रद्धालुओं ने पीएम मोदी को दीं जन्‍मदिन की शुभकामनाएं, उनके कार्यकाल को सराहा

IANS | September 18, 2025 11:35 PM

अयोध्या, 18 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में देशभर से रामनगरी अयोध्या में दर्शन को पहुंचे भक्तों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भक्‍तों ने एक स्‍वर में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में देश विकास की तरफ अग्रसर है। उन्‍होंने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

मंगोलिया के राजदूत डंबजाव बोले- पीएम मोदी के नेतृत्‍व में जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

IANS | September 18, 2025 11:31 PM

नई दिल्‍ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मंगोलिया के राजदूत गनबोल्ड डंबजाव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करेगा।

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्योपुर के लोगों की जिंदगी, आशियाने का सपना हुआ साकार

IANS | September 18, 2025 11:26 PM

श्योपुर, 18 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) ने देशभर में लाखों लोगों के सपनों को साकार किया है और मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भी इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

झारखंड: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने बदली कविता देवी की जिंदगी, धुआं-मुक्त मिला जीवन

IANS | September 18, 2025 11:21 PM

साहिबगंज, 18 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के बड़तल्ला मिर्जा चौकी गांव की कविता देवी के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना ने न केवल उनके जीवन को आसान बनाया है, बल्कि उनके परिवार को धुआं-मुक्त और स्वस्थ जीवनशैली भी प्रदान की है।

भरूच में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत लगाए गए स्वास्थ्य कैंप

IANS | September 18, 2025 11:18 PM

भरूच,18 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुजरात के भरूच जिले में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ और 2 अक्टूबर तक चलेगा। विभिन्न स्वास्थ्य कैंपों में महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधित सलाह ली।