अमेरिका के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का बहिष्कार, नेता सदन जेपी नड्डा ने बताया गैर-राष्ट्रवादी व्यवहार
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के साथ समझौते की जानकारी को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, इसकी जानकारी वाशिंगटन से आ रही है। विपक्ष ने नारेबाजी के बाद सदन का बहिष्कार किया। वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष का यह व्यवहार एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एंटी नेशनल है।