बिहार: भागलपुर में पीएमएमएसवाई से मत्स्य पालक की तकदीर बदली, मिनी फिश फीड मिलों से बने आत्मनिर्भर
भागलपुर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) ने बिहार के भागलपुर जिले के मत्स्य पालकों और मछुआरों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इस योजना के तहत मिनी फिश फीड मिलों की स्थापना कर कई लाभार्थी फर्श से अर्श तक का सफर तय कर रहे हैं। ये न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर किफायती और गुणवत्तापूर्ण मछली चारा उपलब्ध कराकर मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में भी योगदान दे रहे हैं।