आंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर्स समेत अन्य गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है। लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे ड्राई आईज, सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में कुछ अभ्यास से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है। बढ़ती आंखों की थकान और कमजोरी को दूर करने में यह कारगर है।