असम में चाय बागान श्रमिकों ने मोदी-सरमा सरकार का आभार जताया, पट्टा मिलने से घर-भविष्य सुरक्षित होने की खुशी

IANS | March 13, 2026 11:36 PM

गुवाहाटी, 13 मार्च (आईएएनएस)। असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे (लैंड पट्टा) वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। चाय बगान के मजदूरों ने केंद्र सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया और इस फैसले की सराहना की।

गुवाहाटी में पीएम एकता मॉल का उद्घाटन, स्थानीय लोगों ने कहा- मोदी सरकार वादे पूरे करती है

IANS | March 13, 2026 10:59 PM

गुवाहाटी, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और किसानों-चाय बागान श्रमिकों को बड़ी सौगातें दीं।

खेती के लिए मिला सहारा: पीएम-किसान की 22वीं किस्त से खुश हुए गाजीपुर के किसान

IANS | March 13, 2026 10:52 PM

गाजीपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। उन्होंने गुवाहाटी से इस किस्त को जारी किया। इस किस्त के तहत देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी गई।

गुजरात में रेस्तरां, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए तत्काल पीएनजी कनेक्शन को मिली मंजूरी

IANS | March 13, 2026 10:19 PM

गांधीनगर, 13 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि जिन क्षेत्रों में मौजूदा शहरी गैस पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां स्थित रेस्तरां, होटल, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक-धार्मिक संगठन अब अनुरोध करने पर तुरंत नए पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे।

होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा ईरान: ईरानी राजदूत

IANS | March 13, 2026 9:52 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को जल्द ही सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है।

तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

IANS | March 13, 2026 9:38 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने के कारण हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी, झारखंड के किसान बोले-मोदी सरकार में अन्‍नदाता हैं खुशहाल

IANS | March 13, 2026 8:58 PM

रायपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी सीधे उनके बैंक खातों में मिला है। किसानों ने कहा कि मोदी सरकार में अन्‍नदाता खुशहाल हैं। उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी व्‍यक्‍त किया।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीद: पीयूष गोयल

IANS | March 13, 2026 8:47 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाला मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) जल्द लागू हो सकता है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में इस समझौते को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

होर्मुज स्ट्रेट में फंसे मुंबई के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा, पत्नी निल्पा ने सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई

IANS | March 13, 2026 7:57 PM

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच मुंबई के दहिसर पूर्व के रहने वाले कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा एक एलपीजी टैंकर के साथ फंसे हुए हैं। कैप्टन की पत्नी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते वैश्विक हालात पर चिंता जताई और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई।

पीरियड्स से जुड़े मुद्दों को कलंकमुक्त करने की जरूरत: राघव चड्ढा

IANS | March 13, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को सदन में मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़े सामाजिक कलंक को खत्म करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि अगर देश की 35 करोड़ महिलाएं और लड़कियां मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बिना शर्म और डर के बात नहीं कर सकतीं, तो हम खुद को सच में प्रगतिशील नहीं कह सकते।