सुकून भरी नींद और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं सात तरीके, नासा के 7 आसान उपाय

IANS | March 14, 2026 11:08 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। स्पेस में नींद को पूरा करना एक बड़ी चुनौती की तरह होता है अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर हर 90 मिनट में सूर्योदय और सूर्यास्त दिखाई देता है। इससे उनकी सर्कैडियन रिदम या प्राकृतिक घड़ी बिगड़ जाती है, जिससे नींद की कमी, थकान और गंभीर गलतियों का खतरा बढ़ जाता है।

पापमोचनी एकादशी: भगवान नारायण को समर्पित कृष्ण पक्ष की खास तिथि, नोट करें राहुकाल

IANS | March 14, 2026 10:31 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में नारायण को समर्पित एकादशी तिथि का खासा धार्मिक महत्व है। होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के बीच आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं, जो रविवार को पड़ रही है। यह व्रत भगवान नारायण को समर्पित है और पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली को लेकर बंगाल में उत्साह, दूरदराज इलाकों से ट्रेन, नाव-बसों से कोलकाता पहुंच रहे समर्थक

IANS | March 14, 2026 10:30 AM

कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोलकाता के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रिगेड रैली में आ रहे हैं। हम उन्हें सुनने के लिए वहां जा रहे हैं।

सरला ठकराल: जब महिलाओं के लिए सपने देखना भी संघर्ष था, साड़ी पहन खुले आसमान में भरी थी लंबी उड़ान

IANS | March 14, 2026 9:49 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। एक समय ऐसा था जब भारत में महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी कई सामाजिक बंधनों में जकड़ा हुआ था। सपने देखना तो दूर, उन्हें पूरा करने की कल्पना करना भी एक साहसिक काम माना जाता था। लेकिन इसी दौर में एक भारतीय महिला ने उन सभी सीमाओं को तोड़ते हुए आसमान को छू लिया। यह कहानी है, भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल की, जिनकी उड़ान सिर्फ एक विमान की उड़ान नहीं थी, बल्कि भारतीय महिलाओं के आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान थी।

कृष्णानगर की 7 विधानसभा सीटों का हाल: टीएमसी आगे, भाजपा बना रही जमीन

IANS | March 14, 2026 9:45 AM

कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र 1967 में अपनी स्थापना के बाद से ही राजनीतिक विचारधाराओं का अखाड़ा रहा है। यह पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। सालों से इसने सत्ता समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं, जो पश्चिम बंगाल के बदलते राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाते हैं। इसी ठीक तरह कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 7 विधानसभा सीटों की स्थिति रही है, जहां जनता अक्सर बदलाव को चुनती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर झारखंड के किसान गदगद, पीएम को किया शुक्रिया

IANS | March 14, 2026 9:40 AM

साहिबगंज, 14 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को सम्मान मिल रहा है। साहिबगंज के मिर्जाचौकी के रहने वाले किसान अमित सिंह और अरुण ठाकुर ने किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आईएएनएस से बातचीत की। इन दोनों लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लाए। इस सम्मान राशि के मिलने से किसानों को अब खेती-बाड़ी करने में काफी सहूलियत मिली है।

पीएमएफएमई योजना: शेखपुरा के किसान वीरू रजक ने मशरूम खेती से बदली जिंदगी, पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

IANS | March 14, 2026 9:23 AM

शेखपुरा, 14 मार्च (आईएएनएस)। कहते हैं कि अगर सही समय पर सही योजना की जानकारी मिल जाए तो एक छोटे किसान की जिंदगी भी बदल सकती है। इसका जीता-जागता उदाहरण बिहार में स्थित शेखपुरा जिले के हुसैनाबाद गांव के निवासी वीरू रजक हैं, जिन्होंने सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ उठाकर मशरूम की खेती में नई पहचान बनाई है। आज वे बड़े पैमाने पर मशरूम का उत्पादन कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना चुके हैं। उन्होंने छोटे कमरे से खेती शुरू की थी।

उलूबेरिया लोकसभा क्षेत्र : हावड़ा का प्रवेश द्वार और वाद्य यंत्रों की धरोहर, चुनावी मैदान में टीएमसी का दबदबा

IANS | March 14, 2026 12:02 AM

कोलकाता, 14 मार्च (आईएएनएस)। उलूबेरिया लोकसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले का एक महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है, जो अपनी समृद्ध राजनीतिक इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

अमृत भारत योजना के तहत बने कामाख्यागुड़ी रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे उद्घाटन, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

IANS | March 13, 2026 11:58 PM

कामाख्या गुड़ी, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को कोलकाता से एक कार्यक्रम के माध्यम से अलीपुरद्वार जिले के कामाख्यागुड़ी रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है, ताकि यात्रियों के लिए सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाया जा सके।

पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

IANS | March 13, 2026 11:52 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। औषधीय गुणों से भरपूर पीपल के पत्ते कई समस्याओं से निपटने में उपयोग किए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीफंगल जैसे गुण पाए जाते हैं।