नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पीएम मोदी ने कहा- 'विकसित भारत के लिए महिलाओं की भागेदारी पर आगे बढ़ेगा संवाद'

IANS | April 13, 2026 9:36 AM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे दिल्ली में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में शामिल होने से पहले कहा कि यह कार्यक्रम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को एक मंच पर लाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 'विकसित भारत' के निर्माण के प्रयासों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर संवाद को आगे बढ़ाएगा।

'राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा', राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि

IANS | April 13, 2026 9:24 AM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जलियांवाला बाग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को देश नमन कर रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीदों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों की अदम्य भावना का एक शक्तिशाली स्मरण है।

कृष्ण वामन द्वादशी पर विजय मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग, नोट कर लें राहुकाल

IANS | April 13, 2026 9:23 AM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वादशी को मनाई जाने वाली वामन द्वादशी के लगभग पंद्रह दिन बाद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को कृष्ण वामन द्वादशी पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा-अर्चना की जाती है।

गरीबों और वंचितों के लिए योजनाओं का विस्तार, अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित सरकार: सीएम योगी

IANS | April 13, 2026 9:16 AM

लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती से पहले सोमवार को एक महत्वपूर्ण पोस्ट किया। उन्होंने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आज के समय में बेहद प्रासंगिक बताया।

जलियांवाला बाग नरसंहार के स्मृति दिवस पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया शहीदों के बलिदान को नमन

IANS | April 13, 2026 7:56 AM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जलियांवाला बाग नरसंहार के स्मृति दिवस पर पूरा देश अमर शहीदों को नमन कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी बलदानियों को श्रद्धांजलि दी है। नेताओं ने इस घटना को देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान आज भी राष्ट्रसेवा, एकता और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति प्रेरित करता है।

तुलसी ही नहीं, उसकी मंजरी में भी छिपे हैं सेहत के राज, सेवन से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

IANS | April 12, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। घर के आंगन में लगी तुलसी सिर्फ पूजा की थाली तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्तियों के साथ तुलसी की मंजरी (फूलों के छोटे गुच्छे) भी स्वास्थ्य के लिए कमाल की औषधि है। आयुर्वेद में तुलसी की मंजरी को इम्युनिटी बढ़ाने, सर्दी-खांसी, पाचन सुधारने और तनाव कम करने का प्राकृतिक उपाय माना जाता है।

करियर की शानदार शुरुआत: यूआईडीएआई में इंटर्नशिप आवेदन के लिए 15 अप्रैल आखिरी मौका

IANS | April 12, 2026 11:19 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में इंटरशिप का नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 15 अप्रैल तक के लिए मौका है। इस संस्‍था से जुड़ने के लिए 28 पदों की वैकेंसी निकाली गई है।

आरजीएनएयू भर्ती 2026: नॉन-टीचिंग के 14 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 14 अप्रैल

IANS | April 12, 2026 11:03 PM

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) में नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी के लिए आवेदन के लिए 14 अप्रैल यानी मंगलवार का आखिरी मौका है।

जीपीएससी भर्ती 2026: रेंज वन अधिकारी समेत 26 पदों के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 12, 2026 10:53 PM

गांधीनगर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ वैकेंसी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए जीपीएससी में रेंज वन अधिकारी समेत 26 पदों पर आवेदन के लिए 15 अप्रैल, बुधवार तक मौका है।

एसपीएमसीआईएल में कंसलटेंट भर्ती: 14 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका, सिर्फ 2 पद खाली

IANS | April 12, 2026 10:17 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) में कंसलटेंट (सिविल) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए 14 अप्रैल यानी मंगलवार तक आवेदन करने का मौका है।