यूपीएससी 2025 के सफल अभ्यर्थियों को सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यूपीएससी में 312वीं रैंक हासिल करने वाली शहीद भगत सिंह नगर की कृतिका चौधरी ने कहा कि सीएम भगवंत मान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह बेहद सराहनीय रहा।