मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला
मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:16 पर, सेंसेक्स 168 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,380 और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,859 पर था।