टैरिफ में बदलाव से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस सेक्टर में खरीदारी
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 566 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,401 और निफ्टी 183 अंक की मजबूती के साथ 25,754 पर था।