भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी
मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,532.96 और निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,114.50 पर था।