संभावनाओं का साल 2026 : इस साल स्टॉक मार्केट के मजबूत रहने की उम्मीद, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर कर सकते हैं बेहतर प्रदर्शन
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय इक्विटी मार्केट 2026 में मजबूत रहने की उम्मीद है। इसे मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था, स्थिर नीतिगत समर्थन और बढ़ती घरेलू मांग का फायदा मिलेगा।