गर्म या ठंडा पानी, जानिए कौन सा सर्दियों में चेहरे के लिए सही?
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल जरूर होता है कि अपने चेहरे को किस पानी से धोएं, गर्म या फिर ठंडे पानी से। सुबह का समय हमारी त्वचा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। नींद के दौरान त्वचा खुद को रीचार्ज करती है और दिन की शुरुआत सही तरीके से करने से त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।