कई गुणों से भरपूर है गोखरू, गठिया और पथरी की समस्या में रामबाण
दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आयुर्वेद में कई खजाने छिपे हुए हैं। हमारे आस-पास ऐसी कई औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो विभिन्न बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती हैं। इस तरह से गोखरू का भी एक पौधा है। गोखरू एक आयुर्वेदिक औषधि है जो वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने में सहायक है। इसका उपयोग सिरदर्द, पेशाब की समस्याएं, पाचन समस्याओं, त्वचा रोग, गठिया, पथरी और यौन समस्याओं के उपचार में किया जाता है।