ब्रेस्टफीडिंग वीक : नहीं भर रहा शिशु का पेट तो कौन सा दूध है बेस्ट?
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मां बनना एक अनमोल एहसास है। एक मां अपने बच्चे के लिए हर वो चीज करना चाहती है, जो उसके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सबसे बेहतर हो। खासतौर पर जब बात होती है शिशु के पहले छह महीनों की, तो मां की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह वह समय होता है जब बच्चे का विकास हर दिन तेजी से हो रहा होता है। ऐसे में मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वोत्तम पोषण माना जाता है। लेकिन कुछ मामलों में जब मां का दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता या किसी कारणवश बच्चा स्तनपान नहीं कर पाता, तो माता-पिता के मन में एक ही सवाल उठता है कि क्या गाय या भैंस का दूध दिया जा सकता है?