चेहरे की खूबसूरती पर भारी पड़ रही है डबल चिन, जानें योग से कैसे पा सकते हैं छुटकारा
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन के साथ-साथ डबल चिन की समस्या से भी काफी परेशान हैं। यह न सिर्फ आपकी खूबसूरती पर असर डालती है, बल्कि यह आपकी सेहत और लाइफस्टाइल का भी आइना होती है। बदलती जीवनशैली, लगातार एक ही पोजिशन में बैठना, मोटापा और बढ़ती उम्र... ये सभी डबल चिन के बड़े कारण बनते जा रहे हैं। लेकिन एक अच्छी बात ये है कि अगर आप थोड़ी मेहनत करें और नियमित रूप से कुछ खास योगासन अपनाएं, तो इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं।