झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध खनन की सीबीआई जांच पर लगाई रोक
रांची, 19 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध माइनिंग की सीबीआई जांच पर रोक लगा दी है। झारखंड सरकार ने इस मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।