भोपाल गैस पीड़ितो के इलाज की व्यवस्था न करने पर अफसरों पर हाईकोर्ट सख्त
भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए गैस हादसे के प्रभावितों के स्वास्थ्य के मामले में सरकारी अफसरों के रवैए पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। साथ ही केंद्र व राज्य के नौ अफसरों के खिलाफ अवमानना के तहत प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है।