टीएमसी का दीया बुझने वाला, बंगाल को वर्षों के कष्टों से करेंगे मुक्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | April 24, 2026 2:04 PM

दम दम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी और विपक्ष पर पलटवार करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई वादे भी किए।

आई. एम. विजयन: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर रहे

IANS | April 24, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल के इतिहास में आई. एम. विजयन का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। वह भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

भारत 6जी लॉन्च की तैयारी में, 600 मेगाहर्ट्ज बैंड की वैधता बढ़ाई गई: टीआरएआई चेयरमैन

IANS | April 24, 2026 1:42 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत 6जी सेवाओं की शुरुआत की तैयारी कर रहा है, और इसके लिए 600 मेगाहर्ट्ज (एमएचजेड) स्पेक्ट्रम बैंड की वैधता बढ़ा दी गई है, जिसे अगली पीढ़ी के हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही।

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: 'क्रिकेट के भगवान' ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

IANS | April 24, 2026 1:38 PM

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भी बधाई दे रहे हैं। फैंस के दिल में राज करने वाले सचिन ने अपने जन्मदिन का केक फैंस के बीच काटा।

पीएम मोदी के लिए बांग्ला में लिखी किताब, अनोखा तोहफा लेकर बारुईपुर सभा में पहुंची प्रशंसक

IANS | April 24, 2026 1:35 PM

बारुईपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बारुईपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में मोदी का यह दौरा चुनावी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम के अनुसार, पहले वे बारुईपुर में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे।

2021 में टीएमसी के पक्ष में रहे 152 सीटों के नतीजे, क्या रिकॉर्ड मतदान और बंगाल का पुराना ट्रेंड इस बार कर देगा 'खेला'

IANS | April 24, 2026 1:28 PM

कोलकाता, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। जिन 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हुआ है, उन पर 2021 में दोनों दलों के बीच हर-जीत का अंतर बहुत अधिक था। हालांकि, पश्चिम बंगाल का पुराना ट्रेंड और पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान राज्य में एक बड़े बदलाव का भी संकेत दे रहा है।

लोकतांत्रिक परंपरा मजबूत हुई : पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान पर सीजेआई ने जताई खुशी

IANS | April 24, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को संपन्न पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 92 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने संतोष और खुशी जाहिर की है। सर्वोच्च अदालत ने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मतदान में हिस्सा लेना देश की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करता है।

'दुनिया का आठवां अजूबा', माइकल जैक्सन को याद कर इमोशनल हुए अनुपम खेर

IANS | April 24, 2026 1:03 PM

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक व अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में वह अपने प्रशंसकों के साथ अक्सर अलग-अलग मुद्दों के साथ ही किस्से-कहानियों को भी साझा करते रहते हैं। लेटेस्ट पोस्ट में वह 'किंग' ऑफ पॉप' को याद करते नजर आए।

सेंसेक्स 77,000 के नीचे फिसला; आईटी सेक्टर, महंगा कच्चा तेल जैसे कारणों से तीन सत्रों से लगातार हो रही बिकवाली

IANS | April 24, 2026 12:57 PM

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से बिकवाली देखी जा रही है। शुक्रवार को दोपहर 12:50 बजे सेंसेक्स 1,007 अंक या 1.30 तिशत की गिरावट के साथ 76,656 और निफ्टी 278 अंक या 1.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,895 पर था।

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, प्रतुल शाहदेव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

IANS | April 24, 2026 12:42 PM

रांची, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।