बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

IANS | November 17, 2025 9:25 AM

नई दिल्ली/मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना के संस्थापक और हिंदुत्ववादी विचारधारा के प्रखर नेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

महाराष्ट्र: लताबाई को मिला खुद का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार किया सपना

IANS | November 16, 2025 11:50 PM

धुले, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना बेघरों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना न केवल किराए पर जीवन गुजार रहे लोगों के सिरों को छत दे रही है, बल्कि खुद के आशियाने का सपना भी साकार कर रही है।

सूरत में यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन, डिप्टी सीएम ने की अगुवाई

IANS | November 16, 2025 11:45 PM

सूरत, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को गुजरात के सूरत में यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं ने इस पदयात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

गुजरात : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन

IANS | November 16, 2025 11:40 PM

वडोदरा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को 141 शहर विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं ने इस पदयात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

ऐतिहासिक फिल्मों के जादूगर एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी, पौराणिक कहानियों से छोड़ी छाप

IANS | November 16, 2025 11:17 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं, जो अपनी फिल्मों के जरिए सीधे दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ते हैं। एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी का नाम भी उन्हीं हस्तियों में शामिल है। शनिवार को राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल लॉन्च किया, जिसका नाम 'वाराणसी टू द वर्ल्ड' है।

रीता फारिया ने उधार के कपड़ों में रचा इतिहास, बनी भारत की पहली मिस वर्ल्ड

IANS | November 16, 2025 10:46 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। 17 नवंबर 1966 को भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं। उस दिन पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई थी। मिस वर्ल्ड बनना किसी भी महिला के लिए सपना होता है, लेकिन रीता फारिया की कहानी इसे और खास बनाती है, क्योंकि उन्होंने प्रतियोगिता में जाते समय दोस्तों से साड़ी और स्विमसूट उधार लिए थे और सिर्फ तीन पाउंड के साथ लंदन की यात्रा की थी।

कॉमेडी-थ्रिलर से एंट्री, 'अर्जुन' के लिए अवॉर्ड, यूएसए में सेटल कीर्ति रेड्डी का फिल्मी सफर

IANS | November 16, 2025 10:34 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे होते हैं, जो कुछ ही समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। 90 के दशक में ऐसा ही एक नाम 'कीर्ति रेड्डी' का था, जिन्होंने अपने करियर में कुछ ही फिल्मों में काम किया, लेकिन दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली। उनकी खूबसूरती, मासूमियत और सादगी ने उन्हें लोगों के बीच खास बनाया।

अंक ज्योतिष : कैसे होते हैं मूलांक 8 के लोग? जानिए नेचर से लेकर लव लाइफ तक सबकुछ

IANS | November 16, 2025 10:20 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मूलांक 8 वाले लोगों (जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है) पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है, जिस वजह से ये लोग स्वभाव से थोड़े शांत, गंभीर और अंतर्मुखी होते हैं। ये ज्यादा दिखावा पसंद नहीं करते और अपने काम को चुपचाप और ईमानदारी से करते रहते हैं। हालांकि, ये लोग दूसरों की तरह किसी से जल्दी घुलते-मिलते नहीं।

शोभना समर्थ : परिवार की स्थिति सुधारने के लिए रखा फिल्मों में कदम, आज नातिन भी कर रही पर्दे पर राज

IANS | November 16, 2025 9:52 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जब महिलाओं को घर से अपनी मर्जी से निकलने की आजादी तक नहीं होती थी, उस वक्त दिग्गज अभिनेत्री शोभना समर्थ अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैंस का दिल जीत रही थी।

चावल का मांड: एक ऐसा आयुर्वेदिक टॉनिक, जो तन और मन दोनों का रखे ख्याल

IANS | November 16, 2025 9:35 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। चावल की मांड (चावल का माढ़) सिर्फ पानी नहीं है, बल्कि एक तरह का आयुर्वेदिक सुपर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है, थकान दूर होती है, पाचन सही रहता है और त्वचा भी निखरती है।