ब्राजील में आयुर्वेद के 40 साल पूरे, दो दिवसीय थर्ड इंटरनेशनल आयुर्वेद सम्मेलन का हुआ आयोजन

IANS | November 16, 2025 2:26 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील में आयुर्वेद को आए पूरे 40 साल हो गए। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र (एसवीसीसी) और कोनायुर साओ पाउलो ने ट्रेडिशनल मेडिसिन में भारत-ब्राजील सहयोग को प्रदर्शित करने वाले तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन की मेजबानी की।

पहला टेस्ट : 'लो-स्कोरिंग' मुकाबले में भारत की हार, साउथ अफ्रीका ने बनाई 1-0 से लीड

IANS | November 16, 2025 2:22 PM

कोलकाता, 16 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए 'लो-स्कोरिंग' टेस्ट मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

पंजाब: ईडी ने फगवाड़ा में चार जगहों पर छापे मारे, 22 लाख रुपए जब्त

IANS | November 16, 2025 2:17 PM

जालंधर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब के फगवाड़ा में चार जगहों पर छापे मारे और 22 लाख रुपए जब्त किए। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए गए।

कोलंबिया : मिलिट्री एयर स्ट्राइक में 7 नाबालिगों की मौत, राष्ट्रपति के आदेश पर ऑपरेशन को दिया गया अंजाम

IANS | November 16, 2025 1:56 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। कोलंबिया में मिलिट्री एयरस्ट्राइक ने सात नाबालिगों की जान ले ली। राष्ट्रीय लोकपाल कार्यालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि इस हफ्ते कोलंबियाई सेना ने देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में कथित तौर पर नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले एक सशस्त्र समूह के खिलाफ हवाई हमले किए।

भारतीय शेयर बाजार का दमदार प्रदर्शन, शीर्ष 10 में से आठ का मार्केटकैप दो लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा

IANS | November 16, 2025 1:51 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा है और मजबूत प्रदर्शन के कारण बाजार की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के मार्केटकैप में 2,05,185.08 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

सेनकाकू द्वीप पर चीन ने भेजी सेना, जापान से बिगड़ते रिश्तों के बीच इतना शोर क्यों?

IANS | November 16, 2025 1:48 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों से चीन और जापान के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने अपने तटरक्षक जहाजों की एक टुकड़ी को सेनकाकू (जापान कहता है) / दियाओयू (चीन का दावा) द्वीपों के आसपास की जल सीमाओं में गश्ती के नाम पर भेजा है।

सिर्फ मसाला नहीं, गुणों का खजाना है सौंफ, सेवन से मिलेंगे अनगिनत फायदे

IANS | November 16, 2025 1:28 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। घर के किचन में सौंफ को एक मसाले की तरह इस्तेमाल किया जाता है, जो अपने हल्के मीठे गुण से सब्जी के स्वाद को बढ़ा देती है।

मार्केट आउटलुक: सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रा आउटपुट डेटा और ग्लोबल आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

IANS | November 16, 2025 1:15 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दूसरी तिमाही के नतीजे, सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा और बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बंपर जीत से बाजार की चाल प्रभावित होगी। यह जानकारी रविवार को बाजार के जानकारों की ओर से दी गई।

बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत बाजार के लिए सकारात्मक संकेत, स्थिरता में होगा इजाफा : एनालिस्ट

IANS | November 16, 2025 12:18 PM

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत शेयर बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है और इस पर बाजार सकारात्मक प्रतिक्रिया दे सकता है। साथ ही इससे केंद्र की एनडीए सरकार की स्थिरता में इजाफा होगा, जो कि अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से रविवार को दी गई।

दिल्ली कार विस्फोट केस में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, हैंडलर के जरिए आतंकी उमर तक भेजने की जांच

IANS | November 16, 2025 11:45 AM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में अहम लीड मिली है। एजेंसियों को पता चला है कि हुंडई आई-20 कार को चला रहे आतंकवादी उमर उन नबी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे मिले थे। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।