यूएन में रूस ने ट्रंप के गाजा पीस प्लान को दी चुनौती, अब पुतिन और नेतन्याहू ने फोन पर की बात
नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फोन पर बातचीत की। मॉस्को और यरूशलम ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। पुतिन की पहल पर दोनों नेताओं की बातचीत हुई।