अहमदाबाद : सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज से लाखों लोग को मिली सुगम कनेक्टिविटी

IANS | April 28, 2026 4:51 PM

अहमदाबाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद को सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलने से शहर के पश्चिमी इलाके में लाखों लोगों को सुगम कनेक्टिविटी मिली है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश की सरकार का इस ब्रिज के लिए आभार जताया है।

गुजरात सरकार की जामनगर में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से लोगों को मिल रहा लाभ

IANS | April 28, 2026 4:46 PM

जामनगर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘छोटी काशी’ के नाम से प्रसिद्ध जामनगर अब तेजी से आधुनिकता की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार जामनगर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को गति दे रही है, जिनका सीधा लाभ शहर के लोगों को मिल रहा है।

अदाणीकॉनेक्स विशाखापत्तनम में 1 गीगावॉट क्षमता वाला एआई-रेडी डेटा सेंटर हब स्थापित करेगी

IANS | April 28, 2026 4:06 PM

विशाखापत्तनम, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप और एजकॉनेक्स की ज्वाइंट वेंचर कंपनी अदाणीकॉनेक्स ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक गीगावाट क्षमता वाला एआई-रेडी डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म बनाएगी।

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 417 अंक फिसला; निफ्टी 0.40 प्रतिशत टूटा

IANS | April 28, 2026 4:04 PM

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया तनावों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

कच्छ की कॉपर बेल कला को मिली वैश्विक पहचान, अमेरिका-यूके तक हो रहा घंटियों का निर्यात

IANS | April 28, 2026 4:04 PM

कच्छ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के कच्छ की प्राचीन कॉपर बेल यानी तांबे की घंटियों की हस्तकला आज वैश्विक पहचान बना चुकी है। कच्छ के झुरा गांव को इस पारंपरिक कला का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां कई पीढ़ियों से कारीगर इस विरासत को संजोए हुए हैं। समय के साथ यह कला न केवल स्थानीय जरूरतों तक सीमित रही, बल्कि अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मजबूत जगह बना चुकी है।

विराट कोहली ने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा की क्रिकेट अकादमी के नए ब्रांच का उद्घाटन किया

IANS | April 28, 2026 3:46 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को नई दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम में अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के क्रिकेट अकादमी के नए ब्रांच का उद्घाटन किया।

सोमनाथ हमारी अविरल और अविनाशी सनातन संस्कृति का आस्था केंद्र: गृह मंत्री शाह

IANS | April 28, 2026 3:39 PM

गिर सोमनाथ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री और श्री सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी अमित शाह ने मंगलवार को ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के पवित्र स्थल का दौरा किया। आस्था, स्वाभिमान और समर्पण की त्रिवेणी जैसी इस यात्रा के दौरान उन्होंने महादेव की विशेष पूजा की और आशीर्वाद लिया।

गंगा एक्सप्रेसवे आईएमएलसी: निवेशकों के लिए ‘हाई-इंसेंटिव कॉरिडोर’, सब्सिडी से सिंगल विंडो तक पूरा सपोर्ट सिस्टम तैयार

IANS | April 28, 2026 3:22 PM

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स (आईएमएलसी) अब केवल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हाई-इंसेंटिव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में उभर रहे हैं।

भारत के श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी 7 वर्षों में 23 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हुई: मांडविया

IANS | April 28, 2026 3:20 PM

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि भारत में महिला श्रम भागीदारी दर 2017-18 में 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 40 प्रतिशत हो गई है, जो देश में महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण को दर्शाती है।

अरुणाचल प्रदेश के दोइमुख में पीएम मोदी ने इनडोर क्रिकेट अकादमी का वर्चुअल उद्घाटन किया

IANS | April 28, 2026 3:13 PM

दोइमुख, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के दोइमुख में एक इनडोर क्रिकेट अकादमी का वर्चुअल उद्घाटन किया।