खादी महोत्सव का शुभारंभ : उद्यमिता, रोजगार और स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देने का बड़ा मंच

IANS | November 21, 2025 4:54 PM

लखनऊ, 21 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, स्थानीय उद्यमिता को सुदृढ़ करने और परंपरागत कला तथा खादी आधारित उद्योगों को नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए 21 से 30 नवंबर तक लखनऊ स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गोमती नगर में दस दिवसीय 'खादी महोत्सव 2025' का आयोजन किया जा रहा है।

भारत का अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम बढ़कर 23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एसेट्स तक पहुंचा

IANS | November 21, 2025 4:45 PM

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां बीते 10 वर्षों में सितंबर 2025 तक पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (पीएमएस) और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) मिलकर एसेट्स में 23 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यह जानकारी शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 400 अंक फिसला

IANS | November 21, 2025 4:17 PM

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 400.76 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,231.92 और निफ्टी 124 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,068.15 पर था।

इजरायल के साथ भारत की पार्टनरशिप में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन होंगे अहम : पीयूष गोयल

IANS | November 21, 2025 4:10 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल के साथ भारत की पार्टनरशिप में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।

'दो दीवाने शहर में' फिल्म ने मुझे मुश्किल दिनों से निकलने में मदद की : सिद्धांत चतुर्वेदी

IANS | November 21, 2025 4:09 PM

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में रोमांस और दिल छू लेने वाली कहानियों को हमेशा खास जगह दी जाती है। इस कड़ी में संजय लीला भंसाली का प्रोडक्शन एक ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहा है, जिसका नाम है 'दो दीवाने शहर में'। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को रवि उद्यावर डायरेक्ट कर रहे हैं।

एशेज : स्टार्क के बाद स्टोक्स का 'पंजा', पहले ही दिन गिरे 19 विकेट, रोमांचक हुआ मुकाबला

IANS | November 21, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। मुकाबले के पहले ही दिन 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड को 172 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 123 रन तक अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल मेजबान टीम इंग्लैंड से 49 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सात विकेट हासिल किए, जिसके बाद 5 विकेट के साथ इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने करारा जवाब दिया है।

'भगवान को फर्क नहीं पड़ता,' राजामौली के समर्थन में आगे आए राम गोपाल वर्मा, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

IANS | November 21, 2025 3:49 PM

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी बेबाकी के साथ सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर वर्मा का लेटेस्ट पोस्ट भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें वह फिल्म निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली का समर्थन करते और उन्हें ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाते नजर आए।

फिजिक्सवाला के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट, 130 रुपए के करीब आया भाव

IANS | November 21, 2025 3:41 PM

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हाल में लिस्ट हुई फिजिक्सवाला के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में इसमें और कमजोरी देखी गई, जिससे स्टॉक 130 रुपए के करीब पहुंच गया।

आपके लेटने का तरीका करता है शरीर को प्रभावित, जानें बायीं करवट लेकर सोने के फायदे

IANS | November 21, 2025 3:33 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अच्छे आहार और लाइफस्टाइल बैलेंस करने से शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है। इसके साथ ही अच्छी नींद लेना भी जरूरी होता है। सोते समय किस करवट लेटना है और किस दिशा की तरफ सिर करके सोना है, इन साधारण बातों पर अक्सर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन गलत तरीके से लेटने की वजह से लोगों को कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

एशेज : डेब्यू टेस्ट में ही शर्मनाक रिकॉर्ड, पर्थ टेस्ट कभी भूल नहीं सकेंगे जेक वेदरलैंड

IANS | November 21, 2025 3:33 PM

पर्थ, 21 नवंबर (आईएएनएस)। जेक वेदरलैंड को पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिला, लेकिन अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में वेदरलैंड खाता तक नहीं खोल सके। इसी के साथ वेदरलैंड डेब्यू टेस्ट पारी में बतौर ओपनर 'शून्य' पर आउट होने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई बन गए।