मधुश्रावणी: पति की लंबी उम्र के लिए मिथिलांचल की नवविवाहिता करती हैं महादेव का पूजन, महिला पुरोहित करवाती हैं पूजा

IANS | July 15, 2025 8:52 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। महादेव की कृपा पाने का सबसे खास महीना श्रावण है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना भोलेनाथ को बेहद प्यारा है। श्रावण के इस महीने में महादेव का जलाभिषेक हो या फिर सोमवार का व्रत, इसको बेहद खास माना गया है। ऐसे में इस सावन के महीने में महादेव की कृपा पाने के लिए शिवालयों में जहां एक तरफ भक्तों की भीड़ लगी रहती है, वहीं तपस्वी और साधु इस पूरे महीने पवित्र नदियों के किनारे वास कर हठयोग तक करते हैं। इस सबके बीच बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में इस महीने में नवविवाहिता अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मधुश्रावणी का व्रत रखती हैं।

ऑफिस वालों के लिए वरदान है 'सेतुबंधासन', कमर और रीढ़ दर्द से मिलती है राहत

IANS | July 15, 2025 8:50 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हर दिन की भागदौड़, तनाव, काम का दबाव और अनियमित जीवनशैली का सीधा असर हमारे शरीर और दिमाग पर पड़ता है। अक्सर लोग खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से थकान, चिड़चिड़ापन, नींद न आना और पाचन जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर हम रोज थोड़ा सा समय योग के लिए निकाल लें, तो ये छोटी-छोटी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। योग सिर्फ शरीर को लचीला या मजबूत बनाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। कई योगासनों में एक आसन है– 'सेतुबंधासन', जिसे ब्रिज पोज भी कहा जाता है। यह आसन खासकर ऑफिस वालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो पूरे दिन कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं।

वेस्टइंडीज के नाम टेस्ट इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज

IANS | July 15, 2025 8:33 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 176 रन से गंवा बैठी। जमैका में मेजबान टीम को जीत के लिए महज 204 रन का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर भारतीय फैंस निराश, कहा- 'जीता मैच टीम इंडिया हारी'

IANS | July 14, 2025 11:47 PM

मुरादाबाद, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को आखिरी दिन 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस दुखी हैं। मुरादाबाद क्रिकेट स्टेडियम के सीनियर कोच सुनील कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा पोस्ट ऑफिस: केएस शुक्ला

IANS | July 14, 2025 11:38 PM

राजकोट, 14 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में राजकोट का डाक विभाग आगे बढ़ रहा है।

जीवनशैली में बदलाव से मानसिक शांति मिल सकती है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

IANS | July 14, 2025 11:36 PM

भुवनेश्वर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

जामनगर में 27 पुलों का निरीक्षण किया गया : नगर निगम आयुक्त

IANS | July 14, 2025 11:19 PM

जामनगर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। गंभीरा पुल हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ पुलों का निरीक्षण करा रही है। सोमवार को जामनगर में अधिकारियों ने शहर के 27 पुलों का निरीक्षण किया। इसमें कुछ पुलों के लिए नए पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। वहीं, कुछ पुलों के मरम्मत का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

महाराष्ट्र : 'पीएम आवास योजना' के तहत सांगली में बने करीब 70,000 घर

IANS | July 14, 2025 10:38 PM

सांगली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश की बड़ी आबादी को ध्यान में रखकर कई सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। 'प्रधानमंत्री आवास योजना' इसी में से एक है, जो महाराष्ट्र के सांगली जिले में प्रभावी ढंग से लागू है।

मैं चाहता हूं रांची के बच्चे भी इंडियन कोस्ट गार्ड में शामिल होकर देश का नाम रौशन करें : संजय सेठ

IANS | July 14, 2025 10:34 PM

रांची, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से सोमवार को रांची में जागरूकता अभियान चलाया गया। एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

20 से 25 दिनों में सूरत में तापी नदी पर बने ब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा होगा : जिला मजिस्ट्रेट

IANS | July 14, 2025 10:22 PM

नर्मदा, 14 जुलाई (आईएएनएस)। गंभीरा नदी पर पुल पर हुई हालिया घटना के बाद, गुजरात सरकार ने पुराने और नए पुलों के तत्काल विस्तार और मरम्मत के निर्देश जारी किए हैं।