करीब 70 प्रतिशत कंपनियां भारत में अपने वेयरहाउसिंग ऑपरेशंस का विस्तार करने की बना रही योजना : सर्वे

IANS | July 14, 2025 1:25 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत, लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए दुनिया में लोकप्रिय गंतव्य बनता जा रहा है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र की करीब 70 प्रतिशत कंपनियां देश में अगले दो वर्षों में वेयरहाउसिंग फुटप्रिंट का विस्तार करने की योजना बना रही है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुए सीबीआरई सर्वे में दी गई।

भारत की वैश्विक श्रम क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास पर सीएसआर खर्च महत्वपूर्ण : रिपोर्ट

IANS | July 14, 2025 1:13 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस) । वैश्विक मंच पर भारत की कार्यबल क्षमता को उजागर करने के लिए कौशल विकास पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) खर्च में सुधार की जरूरत है। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

महज 9 वर्षों में वीजा को पीछे छोड़ यूपीआई बना दुनिया का टॉप रियल टाइम पेमेंट सिस्टम : ज्योतिरादित्य सिंधिया

IANS | July 14, 2025 12:50 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब दुनिया का टॉप रियल टाइम पेमेंट सिस्टम बन चुका है।

तेजस्वी यादव 'परिवारवाद के युवराज', बिहार को कर रहे कलंकित: विजय कुमार सिन्हा

IANS | July 14, 2025 12:40 PM

पटना, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया है। उन्हें 'परिवारवाद का युवराज' तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'वंशवाद का प्रतीक' बताया है।

ओला इलेक्ट्रिक का नुकसान वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही में बढ़कर 428 करोड़ रुपए हुआ, आय 50 प्रतिशत गिरी

IANS | July 14, 2025 12:35 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली दोपहिया ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का घाटा बढ़कर 428 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में हुए 347 करोड़ रुपए के घाटे से करीब 30 प्रतिशत अधिक है।

'चतुर्भाषा तारे' बी. सरोजा देवी का निधन, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस

IANS | July 14, 2025 12:34 PM

बेंगलुरु, 14 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन हो गया है। इस खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनका जाना एक युग का अंत है। उन्होंने अपने अभिनय से कई पीढ़ियों के दिलों को छुआ और सिनेमा को एक नई पहचान दी। वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं, बल्कि एक प्रेरणा थीं, जिन्होंने चार भाषाओं- तमिल , कन्नड़ , तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर एक मिसाल कायम की।

सावन के पहले सोमवार शिवभक्ति में लीन दिखीं भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी

IANS | July 14, 2025 12:03 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पहला सोमवार हमेशा से ही भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत खास होता है। यह दिन शिव जी की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, बेलपत्र अर्पित करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। इसी पवित्र माह के पहले सोमवार को भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद सुंदर और भक्तिमय फोटो शेयर की है। इस फोटो में रानी चटर्जी शिवलिंग को बड़ी श्रद्धा से हाथों में उठाए दिख रही हैं। फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।

बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, मार्केट कैप 2.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हुआ

IANS | July 14, 2025 11:57 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत सोमवार को 2.75 प्रतिशत बढ़कर 1,21,097.94 डॉलर हो गई है। यह पहला मौका है जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1,21,000 डॉलर से अधिक हो गई है।

मोटापे और डायबिटीज में राहत दे सकता है 'आईईआर': शोध

IANS | July 14, 2025 11:53 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि अलग-अलग तरह के डाइट प्लान्स, जैसे कि इंटरमिटेंट एनर्जी रेस्ट्रिक्शन (आईईआर), टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग (टीआरई), और कंटीन्यूअस एनर्जी रेस्ट्रिक्शन (सीईआर), मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये सभी डाइट प्लान ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर करने और शरीर के वजन को कम करने में मदद करते हैं।

अमिताभ कांत ने विश्व में अग्रणी वीजा को पीछे छोड़ने के लिए यूपीआई की सराहना की

IANS | July 14, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने यूपीआई की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिदिन 65 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन के साथ यह वीजा को शीर्ष स्थान से हटाते हुए दुनिया का लीडिंग रियल टाइम पेमेंट सिस्टम बन गया है।