लॉरेंस हार्वे: वह कलाकार जिसकी जिंदगी फिल्मों की पटकथा जैसी! इसमें मिस्ट्री, रोमांस और ट्रेजेडी भी
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। यह कहानी एक ऐसे अभिनेता की है जिसने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा तो पर्दे पर चमक बिखेर दी, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे जिंदगी उसकी कमजोरियों और जंगों से भरी रही। लिथुआनिया में ज्वी मोशेह स्किकने नाम से जन्मा एक यहूदी बच्चा, जिसने दूसरे विश्वयुद्ध के खौफ के बीच अपना घर छोड़ा और पहचान की तलाश उसे दक्षिण अफ्रीका से होते हुए इंग्लैंड ले आई। वहीं वह लॉरेंस हार्वे बन गया, एक ऐसा नाम जो भविष्य में ब्रिटिश सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाला था।