प्रधानमंत्री मोदी न होते तो राम मंदिर पर भगवा ध्वज कभी नहीं लहराता : अयोध्या के संत

IANS | November 25, 2025 12:07 AM

अयोध्या, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आज सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या पहुंचने वाले हैं। यहां प्रधानमंत्री राम मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसको लेकर अयोध्या में बड़ी तैयारी की गई है। अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

गुजरात: बेमौसम बारिश के बाद 57,000 किसानों ने राहत के लिए आवेदन किया

IANS | November 24, 2025 11:46 PM

अहमदाबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के बोटाद जिले में बेमौसम बारिश से फसल खराब होने के बाद सरकारी मदद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मात्र 10 दिनों में लगभग 57,000 किसानों ने अपने फ़ॉर्म जमा कर दिए हैं। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी ने दी।

गुजरात : कच्छ का रण उत्सव बना पर्यटकों की पहली पसंद, सफेद रण और संस्कृति का अनोखा संगम

IANS | November 24, 2025 11:34 PM

कच्छ, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, यह बिल्‍कुल सही है। मीलों तक फैला कच्छ का सफेद रण, ऊंट की सवारी, कच्छ विलेज में स्थानीय परंपरा और कच्छी संस्कृति का दीदार और लोकल व्यंजनों का स्वाद। कच्छ के रण उत्सव में देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए काफी कुछ है, तभी तो टूरिस्ट इसकी तारीफ करते नहीं थकते।

बर्थडे स्पेशल : पंजाब की स्वर कोकिला, जिनकी सुरीली आवाज का हर कोई मुरीद

IANS | November 24, 2025 11:17 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सुरिंदर कौर का नाम सुनते ही हर दिल झूम उठता है। उनकी आवाज का जादू और गीतों की मिठास आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। यही वजह है कि लोग उन्हें 'पंजाब दी कोयल' या 'पंजाब दी आवाज' कहकर बुलाते हैं। अगर पंजाबी संगीत की दुनिया में कोई लता मंगेशकर जैसी हैं, तो वो हैं सुरिंदर कौर।

एडब्ल्यूएफएफ अवॉर्ड याद दिलाता है कि मेहनत हमेशा लोगों के दिलों तक पहुंचती है : विशाल जेठवा

IANS | November 24, 2025 11:08 PM

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने करियर में एक और उपलब्धि को हासिल किया, जिससे उनके अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। फिल्म 'होमबाउंड' में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें एशियन वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल (एडब्ल्यूएफएफ) में स्नो लेपर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड ने उन्हें न केवल व्यक्तिगत रूप से बल्कि पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण दिया।

देवकी कुमार बोस : भारतीय सिनेमा के उस निर्देशक का जीवन, जिन्होंने महात्मा गांधी से लिया था सबक

IANS | November 24, 2025 11:02 PM

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर में जब मूक फिल्में धीरे-धीरे बोलती फिल्मों में बदल रही थीं, तब एक नाम उभर कर सामने आया 'देवकी कुमार बोस'। वह शानदार और विचारशील फिल्म निर्देशक थे। उनके काम में हमेशा संगीत, भावनाएं और भक्ति की झलक देखने को मिलती थी।

अंतर्राष्ट्रीय मांस रहित दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए वजह

IANS | November 24, 2025 10:37 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। हर साल साधु टी. एल. वासवानी के जन्मदिन के अवसर पर 25 नवंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मांस रहित दिवस मनाया जाता है। यह कोई सामान्य दिन नहीं है, बल्कि इसे मनाने की खास वजह है। साधु वासवानी शाकाहार के बड़े समर्थक थे और उनका मानना था कि मांस खाने से सिर्फ हमारा शरीर ही नहीं, बल्कि हमारा मन और समाज भी प्रभावित होता है।

बचपन से ही पढ़ाई में तेज होते हैं इस मूलांक के बच्चे, करते हैं मां-बाप का नाम रोशन

IANS | November 24, 2025 10:28 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के जातक बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज होते हैं। यह किसी भी चीज को जल्दी समझ जाते हैं और चीजों को याद करने की इनकी क्षमता भी कमाल की होती है। ऐसे बच्चे अपनी समझ और होशियारी से अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करते हैं।

तितली से बालासन तक, नन्हे-मुन्नों से कराएं ये योगासन, स्वस्थ शरीर तो तेज होगा दिमाग

IANS | November 24, 2025 10:23 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आज के डिजिटल एज में जहां बच्चों पर पढ़ाई का बोझ और स्क्रीन का तनाव बढ़ता जा रहा है। लिहाजा, शरीर के साथ आंख पर भी नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं, कई योगासन हैं, जिसके जरिए बच्चों को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है।

महाभारत की 'द्रौपदी' : रूपा गांगुली ने एक ही टेक में किया 'चीरहरण' का सीन पूरा, शूट के बाद फूट-फूट कर रोने लगी

IANS | November 24, 2025 10:09 PM

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली ने मेहनत और प्रतिभा से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने न सिर्फ अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपने किरदारों में इतनी जान डाल दी कि लोग उन्हें हमेशा याद रखते हैं। खासकर बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो 'महाभारत' में निभाया गया उनका द्रौपदी का किरदार आज भी दर्शकों के बीच ताजा है।