बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो जहाज: विमान से खोज एवं बचाव अभियान जारी, 2 क्रू मेंबर्स बचाए

IANS | August 23, 2026 11:05 AM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस) बंगाल की खाड़ी में 24 सदस्यीय चालक दल वाला एक व्यापारी जहाज समुद्र में आपदा का शिकार हो गया। पनामा के झंडे वाला यह बल्क कैरियर बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज पर 24 क्रू मेंबर्स सवार थे। इसको देखते हुए तुरंत ही भारतीय नौसेना एक्शन में आई। पनामा ध्वज वाले मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशन विनर’ के क्रू मेंबर की तलाश में नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, दूसरे टेस्ट के दूसरे ही दिन बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया

IANS | August 23, 2026 11:02 AM

साउथ मैके, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश से मिली हार का बदला ले लिया है। साउथ मैके में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे ही दिन पारी और 51 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

कोलंबो टेस्ट: बीसीसीआई ने कुलदीप यादव के बाहर रहने की वजह बताई

IANS | August 23, 2026 10:11 AM

कोलंबो, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टॉस के बाद जब भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन घोषित किया गया, उसमें कुलदीप यादव का नाम नहीं था। बीसीसीआई ने कुलदीप के कोलंबो टेस्ट से बाहर रहने की जानकारी दी है।

'ब्रिक्स फ्रेंडशिप संडे ऑन साइकिल' का आयोजन हुआ, फिट इंडिया अभियान आगे बढ़ रहा: मांडविया

IANS | August 23, 2026 8:21 AM

विशाखापत्तनम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विशाखापत्तनम में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ब्रिक्स देशों के बैठक के अवसर पर आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' का यह संस्करण विशेष रहा।

30 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानिए हर महीने कितने की करनी होगी एसआईपी

IANS | August 23, 2026 7:36 AM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। रिटायरमेंट के लिए 5 करोड़ रुपए का फंड तैयार करना सुनने में भले ही एक बड़ा लक्ष्य लगे, लेकिन सही समय पर निवेश शुरू कर दिया जाए और लंबे समय तक नियमित निवेश जारी रखा जाए तो कंपाउंडिंग की ताकत से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। खासतौर पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए लंबी अवधि का निवेश रिटायरमेंट प्लानिंग का एक प्रभावी तरीका बन सकता है। हालांकि, निवेश शुरू करने की उम्र जितनी कम होगी, उतना अधिक समय कंपाउंडिंग के लिए मिलेगा और हर महीने निवेश की जाने वाली रकम अपेक्षाकृत कम हो सकती है। आज हम आपको कैलकुलेशन के माध्यम से बताते हैं कि अगर कोई 30 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाना चाहता है तो उसे हर महीने कितने रुपए की एसआईपी करनी पड़ेगी।

डीपीएल 2026: किंग्स के खिलाफ हार के साथ लायंस खिताबी दौड़ से बाहर, टॉप-4 टीमें तय

IANS | August 22, 2026 11:48 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने शनिवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में 21 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ सीजन की शीर्ष-4 टीमें तय हो गई हैं।

विनायकराव पटवर्धन: संगीत साधना से रंगमंच और फिर गुरु-सेवा तक का सफर

IANS | August 22, 2026 11:41 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में कुछ कलाकार सिर्फ अपनी आवाज के लिए नहीं, बल्कि संगीत को समाज तक पहुंचाने के लिए याद किए जाते हैं। ऐसी ही बहुआयामी शख्सियत विनायकराव पटवर्धन थे।

हॉकी वर्ल्ड कप: 'पूल-ई' में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की 1-3 से हार

IANS | August 22, 2026 10:35 PM

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड), 22 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के 'स्टेज 2' के अपने पहले 'पूल-ई' मैच में भारतीय टीम को सह-मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बहुत कम हो गई हैं।

जन्मदिन विशेष : 'राम चाहे लीला' फेम सिंगर भूमि त्रिवेदी, पिता के शौक को बना लिया करियर

IANS | August 22, 2026 10:15 PM

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। एक बेटी के लिए उसके पिता का सपना बहुत मायने रखता है, जिसे साकार करने के लिए वह हर मुमकिन कोशिश करती है। कुछ ऐसी ही कहानी है, देश की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी की।

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी के बारे में फर्जी पोस्ट करने वाले के खिलाफ एफआईआर

IANS | August 22, 2026 10:00 PM

अहमदाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रतिष्ठा तथा मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कथित रूप से भ्रामक और फर्जी पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है।