नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू, इंडिगो बनी उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन

IANS | June 15, 2026 10:22 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार यानी 15 जून से आधिकारिक तौर पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गईं, जिससे उत्तरी भारत में हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनकर इतिहास रच दिया है।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में खुले

IANS | June 15, 2026 9:59 AM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा के बाद जोखिम भावना को बढ़ावा मिलने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

IANS | June 15, 2026 9:13 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंगों यानी नक्षत्र, योग, करण, वार, तिथि के आधार पर ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ. समय, पर्व-त्योहार आदि का निर्धारण किया जाता है। 16 जून 2026 (मंगलवार) का पंचांग देखें तो इस दिन वृद्धि योग के साथ अभिजीत व विजय मुहूर्त का शुभ संयोग बना रहेगा, जो शुभ कामों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

लखनऊ से नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन, 182 यात्रियों ने किया सफर

IANS | June 15, 2026 8:57 AM

ग्रेटर नोएडा, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई ऊंचाई देते हुए सोमवार को लखनऊ और नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन किया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से रवाना हुई इस ऐतिहासिक उड़ान ने प्रदेश के दो प्रमुख शहरों को हवाई मार्ग से सीधे जोड़ दिया है, जिससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा और कॉर्पोरेट क्षेत्र को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्लोवाकिया में पीएम मोदी से मुलाकात पर भारतीय प्रवासी और स्लोवाक कलाकार बोले- 'उनसे मिलकर सम्मानित महसूस किया'

IANS | June 15, 2026 8:35 AM

ब्रातिस्लावा, 15 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों और स्लोवाक कलाकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लोगों ने कहा कि उनसे मिलकर उन्हें गर्व महसूस हुआ।

टी20 विश्व कप: दीप्ति शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि, महिला टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाली बनीं गेंदबाज

IANS | June 15, 2026 8:13 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया। टीम की इस जीत की नायक दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट निकाले।

जर्मनी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बनी

IANS | June 15, 2026 8:02 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही जर्मनी ने इतिहास रच दिया है। जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है।

फीफा वर्ल्ड कप: दाइजी के गोल ने टाली जापान की हार, नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

IANS | June 15, 2026 8:02 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एफ के मुकाबले में जापान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मैच के 88वें मिनट में दाइची कामदा द्वारा किए गए गोल के चलते जापान की टीम हार को टालने में सफल रही।

फीफा वर्ल्ड कप: जर्मनी ने किया धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

IANS | June 15, 2026 8:01 AM

ह्यूस्टन, 15 जून (आईएएनएस)। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। जर्मनी ने ग्रुप ई के पहले मैच में कुराकाओ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-1 से जीत दर्ज की।

महिला टी20 विश्व कप में पांच विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा तीसरी भारतीय गेंदबाज बनीं

IANS | June 14, 2026 11:58 PM

एजबेस्टन, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पाकिस्तान पर भारत की दमदार जीत में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की यादगार गेंदबाजी का अहम योगदान रहा, और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।