मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति पर भड़के अमेरिकी सीनेटर, बोले- पिता की तरह ही होगा अंजाम
वाशिंगटन, 9 मार्च (आईएएनएस)। अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना गया है। अमेरिकी सीनेटरों ने मोजतबा की ईरान के सुप्रीम लीडर के तौर पर नियुक्ति को लेकर जमकर आलोचना की। सीनेटरों का कहना है कि मोजतबा को सुप्रीम लीडर चुना जाना ईरान में वह बदलाव नहीं है, जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे।