पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय एयरलाइंस 50 विमानों के संचालन की बना रही योजना

IANS | March 9, 2026 12:22 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमले का दौर आज भी जारी है। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच भारत का नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर करीब से नजर रख रहा है। तनाव की वजह से भारत और पश्चिम एशिया इलाके के बीच हवाई यात्रा पर भी असर पड़ रहा है।

ईरान को नए सुप्रीम लीडर मिलने पर विदेश मंत्री अराघची ने दी बधाई, बोले-यह देश की अखंडता को करेगा मजबूत

IANS | March 9, 2026 12:13 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे अयातुल्लाह सैयद मोजतबा होसैनी खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है। विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिलने पर बधाई दी है। अराघची ने कहा कि यह चुनाव देश की संप्रभुता और अखंडता को मजबूत करेगा।

सिर्फ 161 दिनों में 6 खिताब, क्रिकेट जगत में भारत की 'बादशाहत'

IANS | March 9, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 96 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह सिर्फ 161 दिनों के दौरान क्रिकेट जगत में भारत का छठा बड़ा खिताब है।

टी20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन का केरल सरकार करेगी सम्मान

IANS | March 9, 2026 11:59 AM

तिरुवनंतपुरम, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अहम भूमिका रही है। सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं। वह केरल से संबंध रखते हैं। विश्व कप में उनके यादगार प्रदर्शन के बाद पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने संजू सैमसन का शानदार स्वागत करने का निर्णय लिया है।

पीएम मोदी के रहते विपक्ष की ओछी राजनीति का आगे बढ़ना असंभव : जेपी नड्डा

IANS | March 9, 2026 11:59 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के भाषण के दौरान राज्यसभा से विपक्ष के वॉकआउट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ अपनी ओछी राजनीति को आगे बढ़ाने में रुचि रखता है, लेकिन विपक्ष को ध्यान रखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए वे कभी कामयाब नहीं होंगे और सदन के अंदर उनकी संख्या घटती चली जाएगी।

गौतम गंभीर: कुशल रणनीतिकार, जिनकी कोचिंग में भारत ने सालभर में जीते 2 आईसीसी टूर्नामेंट्स

IANS | March 9, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप विजेता बनी।

आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना कम

IANS | March 9, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं, लेकिन बावजूद इसके भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना कम बताई जा रही है।

अगला लक्ष्य लॉस एंजिल्स ओलंपिक में गोल्ड और टी20 विश्व कप 2028 जीतना: सूर्यकुमार यादव

IANS | March 9, 2026 11:12 AM

अहमदाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार भारत के ऐसे तीसरे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता है। भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता। भारत की खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने अगले दो लक्ष्य भी स्पष्ट कर दिए हैं।

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

IANS | March 9, 2026 11:10 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले पहले इंसान बने। उनकी उड़ान ने मानव इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। "पोयेखाली!!" (चलो चलें) कहते हुए उन्होंने कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से वोस्तोक 1 स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर उड़ान भरी थी।

सऊदी अरब में हुए हमले में नहीं हुई किसी भारतीय की मौत, दूतावास ने मौत की रिपोर्ट को बताया गलत

IANS | March 9, 2026 11:02 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में एक हफ्ते से ज्यादा समय से तनाव जारी है। बीते दिन सऊदी अरब के अल-खारज के रिहायशी इलाके में प्रोजेक्टाइल गिरने की घटना सामने आई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए। मृतकों की पहचान को लेकर यह चर्चा तेजी से हो रही थी कि इसमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल है। हालांकि, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने हमले में किसी भी भारतीय के मारे जाने की खबर को गलत बताया है।