'जय शाह का धन्यवाद, मुश्किल समय में उन्होंने मुझ पर भरोसा बनाए रखा': गौतम गंभीर

IANS | March 9, 2026 9:03 AM

अहमदाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का यह दूसरा खिताब है। गंभीर की कोचिंग में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भी खिताब जीता था। गंभीर ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का आभार जताया है।

टी20 वर्ल्ड कप: सचिन तेंदुलकर ने लौटाया संजू सैमसन का आत्मविश्वास, भारत के लिए रचा इतिहास

IANS | March 9, 2026 8:29 AM

अहमदाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन का योगदान अहम रहा। संजू ने 46 गेंदों पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई।

अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया

IANS | March 9, 2026 8:28 AM

तेहरान, 9 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद देश को उसका नया नेता मिल गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने जानकारी दी है कि मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति ‘गरिमा और ताकत के नए युग’ की शुरुआत है।

'कोच साहब…', टीम इंडिया की जीत के बाद गंभीर के लिए धोनी का खास कमेंट, बुमराह को बताया 'चैंपियन बॉलर'

IANS | March 9, 2026 8:19 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है।' इसके साथ ही, धोनी ने जसप्रीत बुमराह को 'चैंपियन बॉलर' बताया।

टी20 वर्ल्ड कप: विश्व चैंपियन भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, जानें उपविजेता और अन्य टीमों को कितने पैसे मिले?

IANS | March 9, 2026 7:42 AM

अहमदाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता।

ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर दोबारा हमला होने पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

IANS | March 9, 2026 7:06 AM

तेहरान, 9 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने क्षेत्र के मुस्लिम देशों से अपील की है कि वे अमेरिका और इजराइल को ईरान के ईंधन और ऊर्जा ठिकानों पर हमले करने से रोकें। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो वह भी इसी तरह की कार्रवाई करेगा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : शानदार जीत पर सितारों ने दी टीम इंडिया को बधाई, बोले- मिट्टी के बेटे, फिर से जीते

IANS | March 8, 2026 11:55 PM

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, क्योंकि टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ विश्व कप ट्रॉफी घर ले आई है। इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां दीं।

भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए 10 सीजन के विजेता कप्तान कौन?

IANS | March 8, 2026 11:49 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। आइए आपको बताते हैं कौन रहे हैं टी20 विश्व कप के 10 सीजन में विजेता कप्तान।

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चला जसप्रीत बुमराह का जादू, तोड़ा लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड

IANS | March 8, 2026 11:19 PM

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। गेंद से भारतीय टीम की जीत के नायक एक बार फिर जसप्रीत बुमराह रहे। बुमराह ने खिताबी मुकाबले में 4 विकेट लेने के साथ ही लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

IANS | March 8, 2026 11:13 PM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव के कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।