सर्विसेज पीएमआई जून में 57.4 पर रहा, नए निर्यात ऑर्डर तेज गति से बढ़े
मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में जून में सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियों में मजबूती देखने को मिली है और सर्विसेज पीएमआई 57.4 पर रहा है। हालांकि,यह मई के आंकड़े 59.8 से कम है। इसकी वजह चुनौतीपूर्ण बाजार स्थितियां और कुछ सर्विसेज में ग्राहकों की रुचि कम होना है, जिससे बिक्री और आउटपुट की वृद्धि दर कम हो गई है। यह जानकारी एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई डेटा में दी गई।